#जनगणना #जनगणना_कार्य #प्रशासनिक_तैयारियां #चार्ज_पदाधिकारी #maskalnews

जनगणना कार्य को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, चार्ज पदाधिकारियों के बीच आधिकारिक किट का वितरण

जनगणना कार्य को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, चार्ज पदाधिकारियों के बीच आधिकारिक किट का वितरण

सरायकेला | उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में आगामी जनगणना कार्य के सफल, सुचारू और व्यवस्थित संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिले के सभी चार्ज पदाधिकारियों के बीच आधिकारिक जनगणना किट का वितरण किया गया। चार्ज स्तर पर उपलब्ध कराई गई किट को संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर्स) एवं प्रगणकों (इन्यूमरेटर्स) के बीच आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराएंगे, ताकि जनगणना कार्य का संचालन व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

इधर, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जीरो टॉलरेंस की भावना के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अपर उपायुक्त ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति से संबंधित आंकड़ों का शत-प्रतिशत सही संकलन सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने फील्ड में कार्यरत प्रगणकों को घर-घर जाकर सही एवं अद्यतन जानकारी संग्रहित करने तथा सभी विवरणों को सावधानीपूर्वक दर्ज करने का निर्देश दिया। वहीं पर्यवेक्षकों एवं चार्ज पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और आंकड़ों का सतत सत्यापन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करें, आमजन के साथ समन्वय एवं शालीन व्यवहार बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा डाटा संबंधी विसंगति पाए जाने पर उसका त्वरित निराकरण करें।

मौके पर अपर जिला जनगणना पदाधिकारी कमलेश कुमार दास, जिला समन्वयक अर्जुन राम सहित जनगणना कोषांग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।