#जगन्नाथपुर #कलेईयापंचायत #गौड़दिघ्या #मूखीटोला #एसआईआरअभियान #maskalnews

जगन्नाथपुर: एसआईआर अभियान के तहत ग्रामीणों को दी गई मतदाता पुनरीक्षण की जानकारी, सामुदायिक भवन निर्माण की उठी मांग

जगन्नाथपुर: एसआईआर अभियान के तहत ग्रामीणों को दी गई मतदाता पुनरीक्षण की जानकारी, सामुदायिक भवन निर्माण की उठी मांग

जगन्नाथपुर | जगन्नाथपुर प्रखंड के कलेईया पंचायत अंतर्गत गौड़दिघ्या (मूखी टोला) में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत ग्रामीणों को मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा छूटे हुए नामों को जोड़ने के लिए संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क करने की सलाह दी गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अभियान के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने बच्चों की शिक्षा, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र बनाने में होने वाली कठिनाइयों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मृत्यु प्रमाण पत्र तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों ने मूखी टोला में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि सामुदायिक भवन के निर्माण से विवाह समारोहों, स्वयं सहायता समूहों की बैठकों तथा बच्चों की शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन में काफी सुविधा होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

दौरे के दौरान ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का भरोसा भी दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई ग्रामीण एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।