#चाईबासा #सम्मानसमारोह #पीएचडी #नेट #जेआरएफ #उच्चशिक्षा #उपायुक्त #maskalnews

पीएचडी, नेट एवं जेआरएफ में सफलता हासिल करने वाले 36 अभ्यर्थी सम्मानित, उपायुक्त ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

पीएचडी, नेट एवं जेआरएफ में सफलता हासिल करने वाले 36 अभ्यर्थी सम्मानित, उपायुक्त ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कोल्हान विश्वविद्यालय से पीएचडी, नेट एवं जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल 36 अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें 8 जेआरएफ, 17 नेट क्वालिफाई तथा 11 पीएचडी डिग्री धारक अभ्यर्थी शामिल रहे।
इस दौरान सभी सफल अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, डायरी एवं कलम प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभ्यर्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में युवाओं की सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। शिक्षा केवल व्यक्तिगत उन्नति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और क्षेत्र के समग्र विकास का सशक्त आधार है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपनी ज्ञान एवं शोध क्षमता का उपयोग समाजहित में करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने कहा कि सम्मानित अभ्यर्थियों की उपलब्धियां जिले के अन्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को उच्च शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करेंगी। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों से अपने अनुभव अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा करने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने में सहयोग करने की अपील की।

Contact no :- +91 9337736501

मौके पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने भी सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, निरंतर अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। पीएचडी, नेट एवं जेआरएफ जैसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक उपलब्धियां अभ्यर्थियों के ज्ञान, समर्पण और निरंतर प्रयास का परिणाम हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते हुए जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को शिक्षा के प्रसार और नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देने के लिए भी आगे आना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकें।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता सुश्री ईरा जोरवाल, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार, कोल्हान विश्वविद्यालय से डॉ. मीनाक्षी मुंडा, डॉ. सुनीता कुमारी एवं श्री कंचन कच्छप सहित पीएचडी, नेट एवं जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थी उपस्थित रहे।