चाईबासा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर इकाई द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार के नेतृत्व में जिला कार्यालय में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, राकेश बबलू शर्मा, प्रताप कटियार महतो, हेमंत केसरी एवं पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

प्रशिक्षण अभियान के दौरान विभिन्न सत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, इतिहास एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। पहले सत्र में रविशंकर विश्वकर्मा ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए स्थापना काल से लेकर वर्तमान संरचना तक की जानकारी साझा की। वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर प्रशिक्षण दिया।

तृतीय सत्र में जिला अध्यक्ष गीता वाल्मीकि ने संगठन की कार्यपद्धति पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र के वर्ग अधिकारी महामंत्री दिलीप साहू, द्वितीय सत्र में पवन शर्मा तथा तृतीय सत्र में रूप दास ने सफल संचालन किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन महामंत्री रोहित दास द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, मुकेश कुमार, रितेश कुमार, पिंटू रंजन प्रसाद, जूली खत्री, पंकज खिरवाल, अनंत सयनम, वीरेंद्र कुमार, कामेश्वर विश्वकर्मा, रामावतार राम, रवि शिबू दत्त, शैलेश प्रसाद, दीपक पोद्दार, अजय झा, नीरज गुप्ता, रोहित लकड़ा, रीना कर, नितिन विश्वकर्मा, संजय राम तुरी, डोली कर, रूप दास, राकेश पांडे, विजय राम तुरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

