#चाईबासा #पश्चिमीसिंहभूम #ट्रेडलाइसेंस #होल्डिंगटैक्स #राजस्वसंग्रह #maskalnews

चाईबासा में ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स शिविर का शुभारंभ, पहले दिन ₹1.78 लाख का राजस्व संग्रह

चाईबासा में ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स शिविर का शुभारंभ, पहले दिन ₹1.78 लाख का राजस्व संग्रह

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं चाईबासा नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को दो दिवसीय ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर परिषद कार्यालय परिसर में मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने किया।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल प्रसाद, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सदर एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि ऐसे शिविर नागरिकों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से समय पर टैक्स जमा करने की अपील करते हुए कहा कि इससे नगर विकास कार्यों को गति मिलती है और नागरिक सुविधाओं में सुधार होता है।
नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उन्होंने लोगों से शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पहले दिन दिखा उत्साह, ₹1.78 लाख का हुआ राजस्व संग्रह
शिविर के पहले ही दिन स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स से संबंधित कार्यों का निपटारा कराया। पहले दिन कुल ₹1,78,000 का राजस्व संग्रह किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी विकास बेहरा, सचिव आयुष चटर्जी, संगठन मंत्री मनीष गुप्ता, ओमकार केडिया, गौरव गुप्ता, छोटेलाल तामसोय, रोणु एरेंजवाला सहित नगर परिषद के कई कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782

आयोजकों ने अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर में पहुंचकर अपनी लंबित प्रक्रियाओं का निपटारा कराने तथा शिविर का लाभ उठाने की अपील की।