#चाईबासा #झामुमो #विनोदकुमारपांडेय #बूथसमिति #बीएलए2 #maskalnews

मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश बर्दाश्त नहीं होगी : विनोद कुमार पांडेय

मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश बर्दाश्त नहीं होगी : विनोद कुमार पांडेय

चाईबासा | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि बूथ समिति और बीएलए-2 संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से झारखंड के लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतांत्रिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मंगलवार को चाईबासा स्थित पिल्लाई हॉल में जिला झामुमो द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की। जिला सचिव राहुल आदित्य ने मंच संचालन किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने किया।


Book your slot today : +91 7250214782

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विनोद कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं से सतर्क और सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ समिति एवं बीएलए-2 से जुड़े कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी झारखंडी मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बूथ समिति के सदस्य संगठन की रीढ़ होते हैं, क्योंकि चुनावी संघर्ष का वास्तविक मैदान बूथ स्तर पर ही होता है।
उन्होंने कहा कि प्रखंड और जिला स्तर के पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं, लेकिन चुनावी लड़ाई का सबसे महत्वपूर्ण मोर्चा बूथ स्तर पर ही होता है। वर्तमान परिस्थितियों में बीएलए-2 की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है, क्योंकि उन्हें मतदाता सूची से संबंधित मामलों पर लगातार निगरानी रखनी होगी। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटाया जाता है, तो कार्यकर्ताओं को तत्काल संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर प्रभावित लोगों की सहायता करनी चाहिए।


Book your slot today : +91 7250214782

कार्यशाला में संगठन की कार्यप्रणाली पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन की सभी इकाइयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे तो संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विनोद कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं या किसी कारणवश हट गए हैं, उनके नाम पुनः जुड़वाने में सहयोग करें। इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाकर लोगों को आवश्यक दस्तावेजों एवं सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, विधायक निरल पूर्ति, विधायक जगत माझी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव सहित झामुमो के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, चक्रधरपुर, मनोहरपुर और खरसावां विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला में भाग लिया।