#चक्रधरपुर #बर्टनलेक #कंकालमिला #अज्ञातमहिला #सनसनी #रेलवे #maskalnews

चक्रधरपुर: बर्टन लेक क्षेत्र में खुदाई के दौरान अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से सनसनी

चक्रधरपुर: बर्टन लेक क्षेत्र में खुदाई के दौरान अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से सनसनी

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित बर्टन लेक क्षेत्र में बुधवार को विकास कार्य के दौरान एक अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

Contact no :- +91 9241456784

जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के पुराने मालगोदाम के समीप रेलवे द्वारा नए क्रू एंड गार्ड लॉबी भवन का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए इन दिनों जमीन समतलीकरण का कार्य चल रहा था। खुदाई से निकाली गई मिट्टी को ट्रकों के माध्यम से बर्टन लेक के बाउंड्री क्षेत्र के बाहर डंप किया जा रहा था।

Contact no :- +91 9798542970

इसी क्रम में बुधवार दोपहर एक ट्रक से मिट्टी खाली करने के दौरान ब्लू प्लास्टिक में लिपटा हुआ कंकालनुमा शव दिखाई दिया। शव पूरी तरह सड़ा-गला अवस्था में था, जबकि उसकी खोपड़ी मिट्टी से बाहर पड़ी हुई मिली। खोपड़ी में लंबे बाल होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल किसी अज्ञात महिला का हो सकता है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, खुदाई के दौरान मिट्टी के साथ यह कंकाल भी ट्रक में लोड हो गया होगा और डंपिंग के दौरान बाहर आ गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने मालगोदाम के आसपास का क्षेत्र काफी पुराना है और पूर्व में वहां शव दफनाए जाने की चर्चाएं भी होती रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Book your slot today : +91 7250214782

सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं और कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा कंकाल की पहचान, उम्र और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

फिलहाल यह मामला रहस्य बना हुआ है। पुलिस और रेलवे प्रशासन की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस सनसनीखेज घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।