#चक्रधरपुर #झामुमो #बीएलए2 #बूथकमेटी #सन्नीउरांव #maskalnews

चक्रधरपुर: बीएलए-2 प्रशिक्षण एवं बूथ कमेटी गठन को लेकर झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

चक्रधरपुर: बीएलए-2 प्रशिक्षण एवं बूथ कमेटी गठन को लेकर झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

चक्रधरपुर | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से रविवार को वनमालीपुर स्थित विधायक आवास में बीएलए-2 सदस्यों के प्रशिक्षण एवं बूथ कमेटी गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक को संबोधित करते हुए सन्नी उरांव ने बीएलए-2 सदस्यों से अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाए रखने में बीएलए-2 सदस्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी सदस्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। इसके लिए बीएलए-2 सदस्यों को घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों में सुधार कराने तथा पात्र मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बूथ कमेटियों के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। सन्नी उरांव ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 2 जून को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी भी दी, जिसमें झामुमो के केंद्रीय महासचिव मनोज पाण्डेय के शामिल होने की बात कही गई।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर बीएलए-2 सदस्यों को संगठनात्मक दायित्वों, मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया एवं बूथ प्रबंधन से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी इकबाल अंसारी, प्रखंड प्रमुख ताराकांत सिजुई, नगर अध्यक्ष वसीम अकरम, प्रखंड अध्यक्ष विनय प्रधान, विधायक प्रतिनिधि शमरेश सिंह, नगर सचिव कार्लटन साहिन, नगर उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सहित झामुमो के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।