#कोल्हान_विश्वविद्यालय #परीक्षा_फॉर्म #एमएड #छात्र_अपडेट #maskalnews

कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

चाईबासा | कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने मंगलवार को विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, एमएड (सत्र 2024-26) के द्वितीय सेमेस्टर तथा सत्र 2023-25 के चतुर्थ सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 13 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक निर्धारित शुल्क के साथ भरे जा सकेंगे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

वहीं, 25 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क के साथ 200 रुपये विलंब शुल्क भी देना होगा। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि भरे हुए परीक्षा फॉर्म 28 अप्रैल तक परीक्षा विभाग में जमा कर दें।

Book your slot today : +91 7250214782

शुल्क की बात करें तो द्वितीय सेमेस्टर के लिए 1550 रुपये, चतुर्थ सेमेस्टर रेगुलर के लिए 2350 रुपये और एक्स-रेगुलर विद्यार्थियों के लिए 1650 रुपये निर्धारित किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782


विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kolhanuniversity.ac.in या www.kuuniv.in पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।