#एलआईसी#बीमा_सखी_योजना #महिला_सशक्तिकरण #कोल्हान #चाईबासा #maskalnews

एलआईसी की बीमा सखी योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भर बनने का अवसर

एलआईसी की बीमा सखी योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भर बनने का अवसर

चाईबासा | जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की महत्वाकांक्षी बीमा सखी योजना के तहत कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भर्ती एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। एलआईसी के विकास अधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों में महिलाओं को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ बीमा सखी के रूप में जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

विकास अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर बीमा एजेंट के रूप में कार्य करने का अवसर दिया जाता है। इसके साथ ही पहले तीन वर्षों तक निर्धारित मासिक स्टाइपेंड (वजीफा) भी उपलब्ध कराया जाता है। इसके अतिरिक्त, बीमा व्यवसाय के प्रदर्शन के आधार पर कमीशन प्राप्त करने की सुविधा भी दी जाती है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने बताया कि योजना से जुड़ने के लिए महिला की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों की महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है।
राहुल कुमार ने कहा कि बीमा सखी बनने से महिलाओं को स्थायी आय का स्रोत, वित्तीय स्वतंत्रता, कौशल विकास, सामाजिक सम्मान तथा करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होते हैं। वहीं, सामुदायिक स्तर पर यह योजना वित्तीय साक्षरता बढ़ाने, बीमा के प्रति जागरूकता फैलाने तथा परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने बताया कि कोल्हान क्षेत्र में यह भर्ती अभियान लगातार जारी रहेगा। इच्छुक महिलाएं अधिक जानकारी एवं नामांकन के लिए 7367004442 पर संपर्क कर सकती हैं।
राहुल कुमार ने कहा कि एलआईसी का लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार और सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने परिवार तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।