#एनएसयूआई #स्थापना_दिवस #छात्रसंघ #छात्रअधिकार #maskalnews

चाईबासा में एनएसयूआई का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया

चाईबासा में एनएसयूआई का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया

चाईबासा | कांग्रेस भवन में गुरुवार को कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने झंडा फहराकर सलामी दी।
अनीष गोप ने एनएसयूआई को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया और कहा कि संगठन हमेशा छात्रों के अधिकारों और उनके विकास के लिए काम करता रहा है। उन्होंने सदस्यों से छात्र हितों के लिए लगातार प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि एनएसयूआई ने न्याय, शिक्षा और समानता की लड़ाई में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और आगे भी युवाओं को उनके अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा देती रहेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, एनएसयूआई सदस्य सचिन बिरुवा, नितिन गोप, सतीश बोदरा, अंशु गोप, महेन्द्र सिंह देवगम, गुलशन नायक, अमन तांती, तरुण महतो, भुबनेश्वर तियु, सहदेव महतो, बबलू तांती, पूर्व कार्यालय सचिव शैली शैलेन्द्र सिंकु, परशुराम पान सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782