#इटिहासा_उच्च_विद्यालय #चहारदीवारी_निर्माण #चक्रधरपुर #विधायक_सुखराम_उरांव #maskalnews

चक्रधरपुर: इटिहासा उच्च विद्यालय में 30 लाख की लागत से चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास

चक्रधरपुर: इटिहासा उच्च विद्यालय में 30 लाख की लागत से चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर प्रखंड के इटिहासा पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, इटिहासा में बुधवार को चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

Contact no :- +91 9798542970

जानकारी के अनुसार, विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण लगभग 30 लाख रुपये की लागत से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम (NREP) विभाग द्वारा कराया जाएगा।

Contact no :- +91 9241456784

स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय परिसर में लंबे समय से चहारदीवारी नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

चहारदीवारी के निर्माण से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर विधायक सुखराम उरांव के प्रयासों की सराहना की।


Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विद्यालयों में संसाधनों को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।


Book your slot today : +91 7250214782