#अंबेडकरजयंती #डॉअंबेडकर #चाईबासा #कोल्हान #maskalnews

चाईबासा: अंबेडकर जयंती को लेकर युवाओं की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी तेज

चाईबासा: अंबेडकर जयंती को लेकर युवाओं की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी तेज

चाईबासा । आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 29 मार्च 2026 को पोटो हो’ सह गौशाला पार्क में आदिवासी-मूलवासी समूह के युवाओं की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयंती समारोह को भव्य और प्रभावशाली बनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक की शुरुआत सदस्यों के परिचय से हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से रिपांजलि लकड़ा को बैठक की अध्यक्ष चुना गया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं देशाउली फाउंडेशन के संस्थापक साधु हो’ ने अपने संबोधन में कहा कि अंबेडकर जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि उनके विचारों और संविधान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने सुझाव दिया कि मंच से पारंपरिक भाषणों के बजाय लोग अपने जीवन में हुए भेदभाव और असमानता के अनुभव साझा करें, जिससे कार्यक्रम अधिक प्रभावी बन सके।

Book your slot today : +91 7250214782

मोची समाज के नरेश राम और संतोष दास ने कहा कि विभिन्न जाति एवं समुदाय के लोग मिलकर हर गांव और मोहल्ले में निमंत्रण देने जाएं, जिससे सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा और भेदभाव कम होगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को चाईबासा में अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

मुखी समाज एवं भीम आर्मी के सदस्य आकाश मुखी ने जयंती को व्यापक बनाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल गठित कर सभी समाजों के प्रमुखों से संपर्क करने का सुझाव दिया। उन्होंने आयोजन के लिए सदस्यता शुल्क निर्धारित कर फंड जुटाने की भी बात कही।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 31 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें आयोजन समिति का पुनर्गठन कर कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी।

बैठक का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता नारायण कांडेयांग ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन भी उन्होंने ही किया। बैठक में उरांव, हो’, मुखी सहित विभिन्न समाजों के सदस्य उपस्थित रहे, जबकि कुछ सदस्य ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े।