मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर आज चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान

सरायकेला | जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले में व्यापक जनजागरूकता और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार, 30 जून 2026 को विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Contact no :- +91 9241456784

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर #JharkhandSIR हैशटैग के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) तथा अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के निकटतम मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर अथवा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से निर्धारित पोस्टर एवं सूचना-पत्र (लीफलेट) में दिए गए संदेशों का वाचन करते हुए वीडियो और तस्वीरें साझा करें।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसका उद्देश्य मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाना है।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, #JharkhandSIR हैशटैग का उपयोग करते हुए जागरूकता संबंधी सामग्री साझा करें तथा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
जिला प्रशासन ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में प्रत्येक पात्र नागरिक इस अभियान से जुड़कर मतदाता जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

By maskal.news

You May Also Like