PM-JANMAN एवं DA-JGUA के तहत जिले की 20 पंचायतों में विशेष जागरूकता-सह-लाभुक संतृप्तिकरण शिविर आयोजित

सरायकेला | जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में संचालित PM-JANMAN एवं DA-JGUA कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 23 मई 2026 को जिले के 09 प्रखंडों की 20 चयनित पंचायतों में विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करना था।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के तहत सरायकेला प्रखंड के गोविंदपुर एवं हुदू पंचायत, खरसावां प्रखंड के जोरडीहा एवं कृष्णापुर, कुचाई प्रखंड के बारूहातु एवं रोलाहातु, राजनगर प्रखंड के कुड़मा, डूमरडीहा एवं तुमुंग, गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह, नारायणपुर एवं टेंटोपोसी, चांडिल प्रखंड के मातकमडीह एवं धुनाबुरु, नीमडीह प्रखंड के बाडेदा, ईचागढ़ प्रखंड के देवलटांड एवं नदीसाई तथा कुकड़ू प्रखंड के बेरासिरुम, लोटेमदा एवं ईचाडीह पंचायतों में शिविर लगाए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

शिविरों में पेंशन, कृषि, आपूर्ति, स्वास्थ्य, राजस्व, पेयजल एवं स्वच्छता, बाल विकास परियोजना विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), मनरेगा समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), आयुष्मान भारत योजना, पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड, आधार पंजीकरण एवं सुधार, मनरेगा, स्वरोजगार तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही और पात्र लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया।

विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों का संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भ्रमण-सह-निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि योग्य लाभुकों तक योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाना सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By maskal.news

You May Also Like