बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, शांति एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा

सरायकेला | आगामी बकरीद पर्व के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अनुमंडल एवं थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर स्थानीय स्तर पर विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समय पूर्व पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी अलर्ट और सक्रिय मोड में कार्य करेंगे।

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, अग्निशमन सेवा, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा नगर निकायों को पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नगर निकायों को कुर्बानी के अवशेषों का समुचित एवं समयबद्ध निस्तारण, नियमित साफ-सफाई व्यवस्था तथा निर्बाध पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को एक्टिव मोड में रखने, चिकित्सकीय दल को 24×7 कार्यरत रखने तथा एंबुलेंस एवं अग्निशमन वाहनों को ‘रेडी टू मूव’ स्थिति में रखने का निर्देश दिया। साथ ही पर्व के दौरान बाइक रेसिंग, स्टंट एवं तेज गति से वाहन परिचालन पर विशेष निगरानी रखने, विशेष गश्ती दल का गठन कर सघन वाहन जांच अभियान चलाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

समीक्षा के दौरान संवेदनशील स्थलों पर आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन से निगरानी रखने, धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने तथा मंदिर, मस्जिद, चर्च सहित अन्य धार्मिक स्थलों के समीप अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि किसी भी धर्म या समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गाना-बजाना, भड़काऊ गतिविधि अथवा आपत्तिजनक प्रचार-प्रसार की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि कुछ परिवार निर्धारित तिथि के अतिरिक्त अन्य दिनों में भी बकरीद पर्व मनाते हैं, इसलिए प्रशासनिक तैयारी व्यापक एवं संवेदनशील होनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को प्रो-एक्टिव मोड में कार्य करने तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी रोकने के लिए कार्ययोजना बनाकर सघन जांच एवं नियमित गश्ती अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद पशु अवशिष्टों का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए तथा उन्हें सार्वजनिक स्थलों या खुले स्थानों पर नहीं छोड़ा जाए। इस मामले में लापरवाही बरतने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने थाना प्रभारियों को नियमित फ्लैग मार्च करने तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) एवं अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को मॉक ड्रिल आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। आमजन से अपील की गई कि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन या संबंधित थाना को दें।

बैठक के अंत में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी समुदायों से शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील करते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया।

By maskal.news

You May Also Like