राँची जिला में शिक्षा के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ जोरदार आवाज, रामहरि पेरियार ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कि

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में जारी अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कोर समिति ने बुधवार को चाईबासा परिसदन में एक आपात बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में जिले में चल रहे अवैध खनन का कड़ा विरोध किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने बताया कि समिति ने प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप निरीक्षक कोल्हान प्रमंडल, झारखंड के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Book your slot today : +91 7250214782

पत्र में उल्लेख किया गया है कि जेटया, नोवामुंडी, बड़ाजामदा और गुवा थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। समिति के अनुसार, इस संगठित अवैध कारोबार का संचालन कथित रूप से संतोष डेबरा, अरविंद चौरसिया और अन्य सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है, जो मशीनों की तैनाती, मजदूरों की व्यवस्था और ट्रकों के माध्यम से अयस्क की ढुलाई का समन्वय कर रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि बड़ाजामदा स्थित कोर मिनरल्स खदान, जिसकी लीज समाप्त होने के बाद वर्षों से बंद है, अब अवैध खनन का प्रमुख केंद्र बन गई है। खदान की चारदीवारी तोड़कर अंदर भारी मशीनें लगाई गई हैं और रात के समय बड़े पैमाने पर खनन कर अयस्क निकाला जा रहा है। इसके बाद अयस्क को स्थानीय क्रशरों में ले जाकर कथित तौर पर जाली दस्तावेजों के माध्यम से वैध बनाकर राज्य के विभिन्न हिस्सों और बाहर भेजा जा रहा है।

समिति का दावा है कि प्रतिदिन लगभग 10 हजार टन से अधिक लौह अयस्क की अवैध निकासी हो रही है, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है और प्रशासन की छवि भी प्रभावित हो रही है।

बैठक में इस पूरे मामले पर विस्तृत चर्चा करते हुए जिला प्रशासन को 7 दिनों के भीतर सख्त कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया गया। झामुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर संगठन आगे आंदोलन की रणनीति तय करेगा।

गौरतलब है कि पूर्व में सिरिंगसिया शहीद दिवस के दौरान जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस मुद्दे से अवगत कराया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया था।

बैठक में जिला सचिव राहुल आदित्य, प्रवक्ता बुधराम लागुरी, मन्नाराम कुदादा, दिलवर हुसैन, मोहम्मद मुजाहिद, अशोक दास, दुर्गा चरण देवगम, विनय प्रधान, विश्वनाथ बाड़ा, अकबर खान, प्रेम गुप्ता, अनुज पूर्ति, मंजीत हसदा, वंदना उरांव, जिलाउदीन अंसारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like