राजनीति

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

चाईबासा | निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित होने वाले मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बीएलओ-2 (BLO-2) के गठन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए जाने वाले बीएलओ-2 को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षित बीएलओ-2 अपने-अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों को गणना प्रपत्र प्राप्त करने, मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने तथा प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में सहयोग करेंगे। इसके अतिरिक्त, गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में सहयोग के लिए जिला स्तर पर स्वयंसेवकों (वालंटियर) की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक जिले के सभी बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियों में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान मतदाताओं से हस्ताक्षरयुक्त एक प्रति वापस प्राप्त की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गणना प्रपत्र जमा करते समय किसी भी प्रकार के दस्तावेज संलग्न करने की आवश्यकता नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र का वितरण सभी पंजीकृत मतदाताओं के बीच किया जाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे, बूथ लेवल अधिकारी संबंधित परिवारों के घरों का कम-से-कम तीन बार भ्रमण करेंगे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि गणना प्रपत्रों के संकलन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। प्रारूप प्रकाशन के पश्चात विशेष अभियान चलाकर ऐसे युवा नागरिकों से प्रपत्र-6 प्राप्त किया जाएगा, जो 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे। आवश्यक घोषणा-पत्र के साथ प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में न रहे। उन्होंने राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और सभी संबंधित पक्षों से इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। इसलिए इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी संबंधित पक्षों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने तथा निर्धारित प्रक्रिया में सहयोग करने का आग्रह किया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एएसडीडी (ASDD) सूची में शामिल मतदाताओं की मैपिंग कराने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का समयबद्ध सत्यापन और अद्यतन मतदाता सूची की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समावेशी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

चाईबासा में भव्य विद्युत ऊर्जा मेला आयोजित, ऊर्जा संरक्षण व सुरक्षित विद्युत उपयोग का दिया गया संदेश

चाईबासा में भव्य विद्युत ऊर्जा मेला आयोजित, ऊर्जा संरक्षण व सुरक्षित विद्युत उपयोग का दिया गया संदेश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को डीवीसी कॉलोनी, खप्परसाई (चाईबासा) में भव्य विद्युत ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंझगांव विधायक नीरल पूर्ती, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश सहित विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। स्थानीय परंपरा के अनुरूप उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित एवं वृक्षारोपण कर ऊर्जा मेले का विधिवत उद्घाटन किया।

Contact no :- +91 9798542970

मेले में विद्युत आपूर्ति, नए कनेक्शन, बिलिंग, मीटरिंग, विद्युत सुरक्षा, शिकायत निवारण तथा उपभोक्ता सेवाओं से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्युत कर्मियों एवं लाइनमैनों को सेफ्टी किट और टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं मीटर रीडर एवं ऊर्जा मित्रों को टी-शर्ट और प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की गई। समय पर बिजली बिल भुगतान करने वाले जागरूक उपभोक्ताओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
मंझगांव विधायक नीरल पूर्ती ने कहा कि विद्युत आज विकास की आधारभूत आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और विद्युत विभाग ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करने, बिजली चोरी रोकने तथा ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 8553588326

जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि विद्युत ऊर्जा मेला उपभोक्ताओं और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से लोगों को विभागीय योजनाओं, सुविधाओं और शिकायत निवारण प्रक्रियाओं की जानकारी मिलती है, जिससे सेवा वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी बनती है।
मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने अनावश्यक बिजली खपत कम करने, ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग तथा सुरक्षित विद्युत उपयोग के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि विद्युत सेवा आमजन के जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आर्थिक गतिविधियों से सीधे जुड़ी हुई है। जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक उपभोक्ता को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है और छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर ऊर्जा बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से समय पर बिजली बिल भुगतान करने, बिजली चोरी की सूचना देने तथा सुरक्षित विद्युत उपयोग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपभोक्ताओं ने ऊर्जा संरक्षण और सुरक्षित विद्युत उपयोग की सामूहिक शपथ भी ली।
समारोह के अंत में अतिथियों ने नवनिर्मित सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए कार्यालय के संचालन से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी सेवाएं अधिक सुगमता और त्वरित रूप से उपलब्ध होंगी।

चक्रधरपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 15 करोड़ की बस पड़ाव योजना पर हुई चर्चा

चक्रधरपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 15 करोड़ की बस पड़ाव योजना पर हुई चर्चा

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने रांची में नगर विकास विभाग के सचिव सुनील कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Contact no :- +91 9241456784

मुलाकात के दौरान नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस पड़ाव के निर्माण की योजना पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही पुराने नगर परिषद कार्यालय के स्थान पर मिनी मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया। इस परियोजना के साकार होने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Contact no :- +91 9798542970

बैठक में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शहरी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नगर क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। सचिव ने नगर परिषद द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर के समग्र विकास एवं शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि जल्द ही नगर विकास विभाग के मंत्री से भी मुलाकात कर नगर के विकास से संबंधित मांगों को लेकर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विभागीय सहयोग और समन्वय से आने वाले समय में चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं धरातल पर उतरेंगी, जिससे शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

Book your slot today : +91 7250214782
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए रेड क्रॉस का हस्ताक्षर अभियान आयोजित

नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए रेड क्रॉस का हस्ताक्षर अभियान आयोजित

चाईबासा | झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसायटी, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा मंगलवार को शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों तथा विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ भी दिलाई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

Contact no :- +91 8553588326

अभियान के दौरान छात्राओं और नागरिकों ने नशा मुक्ति के समर्थन में हस्ताक्षर कर समाज में जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन के बीच नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में उपसमाहर्ता (सामान्य शाखा) देवेंद्र कुमार, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, रेड क्रॉस सोसायटी के ओमप्रकाश केडिया, जहांगीर आलम, सुब्रतो सिन्हा, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार ओझा, कमल लाठ, कन्हैया अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल तथा नीरज सदवार सहित अन्य सदस्य और नागरिक उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी के बाद कपाली प्रकरण फिर चर्चा में, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी के बाद कपाली प्रकरण फिर चर्चा में, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

चांडिल | कपाली ओपी क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। आदिवासी नेता दिनकर कच्छप की हालिया गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी, एक एएसआई और महिला आरक्षी पर लगाए गए आरोपों तथा उससे जुड़े घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में नई बहस शुरू हो गई है। स्थानीय स्तर पर मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग भी तेज हो गई है।

Contact no :- +91 9241456784

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में कपाली ओपी क्षेत्र की रहने वाली तस्कीन खानम को घर से भगाकर ले जाने के मामले में कांदरबेरा पुनर्वास कॉलोनी की एक युवती का नाम सामने आया था। इसके बाद जून 2026 में तस्कीन खानम को दोबारा भगाने के आरोप में कपाली पुलिस ने संबंधित युवती से पूछताछ की थी।

Contact no :- +91 9798542970

इसी दौरान तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी, एएसआई एवं महिला आरक्षी पर पूछताछ के दौरान मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए थे। बताया जाता है कि इस मामले में दिनकर कच्छप ने कथित पीड़िता का पक्ष उठाया था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इधर, जमशेदपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 02/2025 एवं 09/2025 में दर्ज मामलों के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, उनके विरुद्ध पूर्व से भी कई मामले दर्ज बताए जाते हैं। उपलब्ध रिकॉर्ड में बिरसानगर, सीतारामडेरा, गालूडीह, एमजीएम तथा बिष्टुपुर थाना क्षेत्रों में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामलों का उल्लेख है। इनमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, कानून-व्यवस्था भंग करने, बलवा तथा मारपीट जैसे आरोप शामिल हैं।

Contact no :- +91 8553588326

दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी के बाद कपाली प्रकरण में लगाए गए आरोपों की सत्यता, जांच प्रक्रिया तथा उस समय लिए गए प्रशासनिक निर्णयों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और जनता के बीच बनी शंकाओं का समाधान होगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वहीं, कुछ लोगों ने तत्कालीन कपाली पुलिस की कार्यप्रणाली का समर्थन करते हुए कहा कि पुलिस ने उपलब्ध तथ्यों और शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की थी। उनका मानना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरे मामले की वस्तुनिष्ठ एवं निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

Book your slot today : +91 7250214782

फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की निगाहें जांच एजेंसियों तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

सरायकेला | निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को सामुदायिक भवन, सरायकेला स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी (वेयरहाउस) देवदास दत्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अभिनव प्रकाश तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, डबल लॉक प्रणाली, प्रवेश-निकास रजिस्टर, सीलों की स्थिति तथा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुपालन एवं अभिलेखों के संधारण की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता से सीधे जुड़ी हुई है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक पहलू पर विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है।

Contact no :- +91 8553588326

राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता ने भी वेयरहाउस में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य सुरक्षा संसाधनों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों के अद्यतन संधारण, प्रवेश-निकास गतिविधियों की सतत निगरानी तथा वेयरहाउस प्रबंधन से संबंधित सभी निर्धारित मानकों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने तथा मतदाताओं के विश्वास को और मजबूत करने के लिए सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का निरंतर पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Book your slot today : +91 7250214782
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां) | मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत सोमवार को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने गम्हरिया प्रखंड में आयोजित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, पुनरीक्षण कार्य की तैयारियों तथा मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गंभीरता के साथ संपन्न किया जाए, ताकि प्रत्येक योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Contact no :- +91 9798542970

सुबोध कुमार ने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने पर विशेष जोर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता सटीक एवं अद्यतन मतदाता सूची पर निर्भर करती है। इसलिए इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार राज्यभर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रशिक्षण के माध्यम से मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार तथा पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशिक्षण एवं निरीक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन शाखा के अधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

आदिवासी विकास समिति धूमकुडिया के छठे समर कैंप का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

आदिवासी विकास समिति धूमकुडिया के छठे समर कैंप का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

चाईबासा | आदिवासी विकास समिति धूमकुडिया द्वारा आयोजित छठे समर कैंप का पुरस्कार वितरण समारोह श्रद्धानंद विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

समर कैंप के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषयों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं।

Contact no :- +91 9798542970

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नितिन प्रकाश ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के महत्व एवं समाज के समग्र उत्थान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों की प्रतिभा को निखारने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम में आदिवासी विकास समिति धूमकुडिया के सचिव कृष्णा कच्छप, मुण्डुएदल की शिक्षिका अनीता टोप्पो, श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय की शिक्षिका निशा कुमारी, डीएवी विद्यालय की शिक्षिका अन्नू कुजुर, वार्ड पार्षद डोमा मिंज,

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वीरेंद्र उरांव, भगवानदास तिर्की, भरत भूषण खलखो, हरीश लकड़ा, संचू तिर्की, कंदरू टोप्पो, रमेश लकड़ा, बबला रजक, गंगा लकड़ा, गौरी शंकर टोप्पो, किशोर लकड़ा, धर्मा तिग्गा, राजेश लकड़ा, संजय तिग्गा, पन्ना कच्छप, राजू तिग्गा सहित समिति के कई सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित थे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
चाईबासा में ओवरलोडिंग के खिलाफ परिवहन विभाग का सघन अभियान, छह वाहनों पर जुर्माना

चाईबासा में ओवरलोडिंग के खिलाफ परिवहन विभाग का सघन अभियान, छह वाहनों पर जुर्माना

चाईबासा | जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार के निर्देश पर सोमवार को तंबो चौक के समीप पैसेंजर बसों एवं छोटे सवारी वाहनों के विरुद्ध सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक कृष्णा सोरेन ने किया।

Contact no :- +91 9241456784

जांच के दौरान बसों, ऑटो और मैजिक वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य ओवरलोडिंग तथा क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर परिचालन करने वाले वाहनों पर निगरानी रखना था। साथ ही उन वाहनों को भी चिह्नित किया गया, जिनमें बच्चों एवं विद्यार्थियों का परिवहन असुरक्षित और खतरनाक तरीके से किया जा रहा था।

Contact no :- +91 9798542970

परिवहन विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ ऑटो एवं मैजिक वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है, जिससे यात्रियों के लिए खड़े होने या पैर रखने तक की पर्याप्त जगह नहीं रहती। कई मामलों में यात्रियों को वाहन की छत पर बैठाकर भी परिवहन किया जा रहा था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मोटरयान निरीक्षक कृष्णा सोरेन ने बताया कि नियमों की अनदेखी कर परिचालन करने वाले सवारी वाहनों के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है तथा नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर आम लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अभियान के दौरान कुल छह ऐसे वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें यात्रियों को वाहन की छत पर बैठाकर परिवहन किया जा रहा था। इन सभी वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत नियमानुसार जुर्माना लगाया गया।
ओवरलोडिंग से बढ़ता है दुर्घटनाओं का खतरा
मोटरयान निरीक्षक ने बताया कि पैसेंजर वाहनों में ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। अधिक भार होने से ब्रेक लगाने में अधिक समय लगता है और वाहन समय पर नियंत्रित नहीं हो पाता। तेज गति या मोड़ के दौरान वाहन के पलटने की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा अत्यधिक दबाव के कारण टायर फटने का खतरा भी बना रहता है।
उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग से इंजन, सस्पेंशन एवं अन्य यांत्रिक भागों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे वाहन बीच रास्ते में खराब हो सकता है। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Book your slot today : +91 7250214782

वाहन चालकों के लिए जरूरी निर्देश
वाहन की आरसी में दर्ज क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाएं।
यात्री वाहनों की छत पर किसी भी यात्री या सामान को न बैठाएं।
यात्रा शुरू करने से पहले टायर एवं सस्पेंशन की स्थिति की जांच अवश्य करें।
निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए सुरक्षित ढंग से वाहन चलाएं।

Book your slot today : +91 7250214782

यात्रियों के लिए अपील
क्षमता से अधिक सवारी वाले वाहनों में यात्रा करने से बचें।
वाहन चालक द्वारा ओवरलोडिंग या तेज गति से वाहन चलाने पर उसका विरोध करें।
ऐसे वाहनों की सूचना निकटवर्ती ट्रैफिक पुलिस या परिवहन विभाग को दें।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

उप विकास आयुक्त ने सिल्फोड़ी एवं जामिद पंचायतों की विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

उप विकास आयुक्त ने सिल्फोड़ी एवं जामिद पंचायतों की विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत सिल्फोड़ी एवं जामिद ग्राम पंचायतों का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन सुदृढ़ीकरण कार्य, मनरेगा योजनाएं, आवास योजनाएं, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण तथा बिरसा हरित ग्राम योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने सिल्फोड़ी पंचायत भवन में चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें बताया कि पंचायत के लिए पानी का टैंकर खरीदा जा चुका है तथा भस्मक, ज्ञान केंद्र सहित अन्य विकास कार्य प्रगति पर हैं। पंचायत भवन के सामने पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण योजना को भी स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

Contact no :- +91 9798542970

इसके पश्चात उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना, मिट्टी-मुरूम सड़क निर्माण कार्य, निर्माणाधीन अबुआ आवास योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों को आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए प्रेरित करते हुए योजनाओं को समय पर पूर्ण करने पर बल दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उप विकास आयुक्त ने डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का भी भौतिक सत्यापन किया तथा संबंधित कनीय अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लाभुक रमेश कोड़ाह की आम बागवानी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने इसे मॉडल बागवानी के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही मनरेगा कर्मियों को अन्य लाभुकों को वहां भ्रमण कराकर प्रेरित करने तथा अधिक से अधिक मानव-दिवस सृजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके बाद उन्होंने जामिद पंचायत भवन में चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। ज्ञान केंद्र में उपलब्ध पुस्तकों का अवलोकन किया गया तथा पंचायत भवन परिसर में स्थापित भस्मक की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी पंचायतों में भस्मक की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जामिद पंचायत में निर्माणाधीन अबुआ आवास योजना एवं बिरसा हरित ग्राम योजना के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान सिल्फोड़ी पंचायत की मुखिया मेलानी बोदरा, जामिद पंचायत की मुखिया कुंती सरदार, जिला एवं प्रखंड स्तर के मनरेगा और आवास योजना से जुड़े पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782

उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का निर्देश दिया।