प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभुक को मिला ₹2 लाख का बीमा क्लेम

मनोहरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत जराइकेला स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत एक पीड़ित परिवार को ₹2 लाख की बीमा क्लेम राशि प्रदान की गई। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बैंक प्रबंधन ने लाभुक विशाल खलखो को क्लेम राशि का चेक सौंपा।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर एसबीआई जराइकेला शाखा के शाखा प्रबंधक निशांत लकड़ा, बैंक स्टाफ असिस्टेंट बहादुर थापा तथा सीएसपी संचालक मनोज कुमार महतो की उपस्थिति में क्लेम भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई। बैंक अधिकारियों की त्वरित पहल और विशेष प्रयासों के कारण लाभुक परिवार को समय पर बीमा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।

Contact no :- +91 9798542970

शाखा प्रबंधक निशांत लकड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को कम प्रीमियम पर जीवन बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उन्होंने कहा कि मात्र ₹436 वार्षिक प्रीमियम पर मिलने वाली यह योजना किसी भी परिवार के लिए संकट की घड़ी में आर्थिक संबल साबित हो सकती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस योजना से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि किसी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में यह योजना परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है और आर्थिक कठिनाइयों से उबरने में मदद करती है।

Book your slot today : +91 7250214782

चेक प्राप्त करने के बाद लाभुक के परिजनों ने बैंक प्रबंधन और स्थानीय सीएसपी केंद्र के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर प्राप्त हुई यह सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में बैंक के अन्य कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

By maskal.news

You May Also Like