नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध चुलाई भट्टियां ध्वस्त, 500 किलो जावा महुआ बरामद

सरायकेला | जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने मंगलवार को नीमडीह थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश एवं उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान तीन अवैध चुलाई भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नीमडीह थाना क्षेत्र के बेड़ेदा और केंदडीह गांव में छापेमारी की।

Contact no :- +91 9798542970

अभियान के दौरान तीन अवैध चुलाई भट्टियों का पता लगाया गया, जिन्हें नियमानुसार ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा मौके से लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ भी बरामद किया गया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उत्पाद विभाग द्वारा बरामद जावा महुआ को झारखंड उत्पाद अधिनियम तथा अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत जब्त कर नष्ट कर दिया गया। वहीं, अवैध शराब निर्माण और कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601


उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन अथवा बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। विभाग ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाकर कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like