KNT सेंट्रल कमेटी ने किया कुचाई केंद्र का दौरा, शिक्षा एवं कौशल विकास गतिविधियों की सराहना

कुचाई | KNT (कोल्हान नाइट ट्यूटोरियल) सेंट्रल कमेटी ने रविवार को पहली बार KNT कुचाई केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष तुरी सुंडी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वजीत दोराईबुरु तथा कोषाध्यक्ष जय सिंह कुंटिया उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

भ्रमण के दौरान KNT कुचाई के उपाध्यक्ष राम सिंह सोय के नेतृत्व में स्थानीय निगरानी समिति के सदस्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। सेंट्रल कमेटी के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा, अनुशासन एवं करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा उनका मनोबल बढ़ाया।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कुचाई के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) साधु चरण देवगम की उपस्थिति रही। उन्होंने सेंट्रल कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया और संस्था की गतिविधियों की सराहना की। BDO ने टीम भावना, सहभागिता, आपसी तालमेल एवं विश्वास के साथ समाजहित में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयास से ही समाज का समग्र विकास संभव है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि BDO साधु चरण देवगम के प्रयासों एवं जिला प्रशासन तथा उप विकास आयुक्त (DDC) के सहयोग से जिला परिषद भवन, कुचाई को KNT संस्था की लाइब्रेरी एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस भवन का उपयोग शिक्षा, कौशल विकास तथा अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन में किया जाएगा। यहां कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

गौरतलब है कि KNT संस्था कोविड-19 महामारी के बाद से शिक्षा, कौशल विकास, फिजिकल ट्रेनिंग, मॉक इंटरव्यू, करियर गाइडेंस एवं मार्गदर्शन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्था का संचालन कोल्हान क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं नौकरीपेशा लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। वर्ष 2019-20 से टीकरचांपी (चक्रधरपुर), कुचाई और चाईबासा में इसके तीन केंद्र संचालित हैं।

Book your slot today : +91 7250214782


संस्था के विद्यार्थियों को एक्स-बीएसएफ वेलफेयर एसोसिएशन, चाईबासा द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप कई प्रशिक्षित युवाओं का चयन पश्चिमी सिंहभूम होमगार्ड में हो चुका है।
संस्था की नई सेंट्रल कमेटी, जो हाल ही में आयोजित AGM के बाद गठित हुई है, तीनों केंद्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यरत है। कुचाई केंद्र का यह दौरा संस्था के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर संस्था से जुड़े नौकरीपेशा वर्ग, बुद्धिजीवियों एवं समाज के शुभचिंतकों से “Pay Back to Society” अभियान के तहत प्रति माह 200 रुपये का सहयोग देने की अपील की गई। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, लाइब्रेरी सुविधा और करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें स्थायी रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है।
कार्यक्रम के अंत में सेंट्रल कमेटी के सभी सदस्यों के समाजहित में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी गईं।

By maskal.news

You May Also Like