चाईबासा: डीसी और एसपी ने सीआरपीएफ डीआईजी से की मुलाकात, सुरक्षा व विकास कार्यों की समीक्षा

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनु ने बुधवार को चाईबासा स्थित कार्यालय में सीआरपीएफ के डीआईजी विनोद कार्तिक से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जिले में संचालित सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में वर्तमान में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सुरक्षा बलों और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास की प्रक्रिया को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के दौरान जिले के सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क संपर्क, पेयजल, आजीविका संवर्धन तथा आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। दुर्गम क्षेत्रों में प्रशासनिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आम लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनु ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक क्षेत्र, विशेषकर दूरस्थ एवं दुर्गम इलाकों तक विकास की मुख्यधारा पहुंचाना तथा लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

By maskal.news

You May Also Like