साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। इस दौरान कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अनुकम्पा नियुक्ति, सौतेले भाई द्वारा जमीन एवं घर पर कब्जा, राजनगर प्रखंड के बढ़ासिजुलता एवं जाम्बनी गांव में वंचित घरों को नल-जल योजना से जोड़ने, मध्य विद्यालय जाम्बनी के जर्जर भवन को ध्वस्त कर चारदीवारी निर्माण कराने, पत्थर खदान, क्रशर इकाई, बालू घाट एवं ईंट भट्ठों से जुड़े नियमों के सरलीकरण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन, गम्हरिया एवं चांडिल में आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता तथा नीमडीह प्रखंड के हूंडरू पारडीह में वन भूमि पर अवैध पत्थर एवं बालू भंडारण से पर्यावरण को हो रहे नुकसान से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा ग्रामीणों ने विभिन्न आधारभूत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याएं भी उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ निष्पादन किया जाए। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को समय पर न्याय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

By maskal.news

You May Also Like