पश्चिमी_सिंहभूम | चक्रधरपुर के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम, पंप रोड में शनिवार, 23 मई 2026 को दो दिवसीय विशेष समर कैंप का समापन बड़े उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कैंप के द्वितीय दिवस का शुभारंभ वार्ड पार्षद Ravi Kumar Bankira एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य Anand Chandra Pradhan द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यालय के भैया-बहनों ने सामूहिक शारीरिक योग का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के तरीके बताए गए और उन्हें दैनिक जीवन में अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर समर कैंप के माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। नृत्य और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में अस्थायी रूप से निर्मित स्विमिंग पूल (तरणताल) का उद्घाटन वार्ड पार्षद Ravi Kumar Bankira एवं प्रधानाचार्य Anand Chandra Pradhan द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन के बाद बच्चों ने स्विमिंग पूल का भरपूर आनंद लिया और काफी उत्साहित दिखे।

समर कैंप को सफल बनाने में जय श्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, सौभिक घटक, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी, सुलेखा टुडू, चांदनी जोंको, जयंती तांती सहित विद्यालय परिवार एवं सभी भैया-बहनों का सराहनीय योगदान रहा।

