बाल संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित, शिक्षा में उत्कृष्टता पर दिया जोर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो मौजूद रहे। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम से जुड़े।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम की शुरुआत में उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा जैक बोर्ड द्वारा जारी 10वीं एवं 12वीं परीक्षा परिणाम में जिले के बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का पहला लक्ष्य पश्चिमी सिंहभूम को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है, ताकि यहां के छात्र-छात्राएं स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को नियमित अभ्यास जारी रखने तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं को “तारा ताली” और “रेन ताली” जैसी गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि “प्रोजेक्ट परख” के तहत विद्यालयों में नियमित टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपने हुनर को पहचानने और अनुशासन के साथ बेहतर परिणाम हासिल करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में “बोलेगा सिंहभूम” कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारा जाएगा, जबकि “बात तो करनी होगी” कार्यक्रम के जरिए उनकी संवाद क्षमता का विकास किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक माह की 5 तारीख को सभी विद्यालयों में खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें खेल गतिविधियों के साथ अन्य रचनात्मक कार्यक्रम भी शामिल होंगे। वहीं, प्रत्येक माह की 20 तारीख को “तिथि भोज-सह-जन्मोत्सव” कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं का जन्मदिन मनाया जाएगा और उन्हें विशेष भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए घड़े में पेयजल तथा पक्षियों के लिए अलग से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 8 एवं 24 तारीख को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता अपेक्षित रहेगी।

By maskal.news

You May Also Like