झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 13 मई तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना

रांची | झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 13 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

विभाग के मुताबिक, 8 मई को राज्य के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
9 और 10 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बताया कि 9 और 10 मई को रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा और गुमला समेत कई जिलों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बारिश होने तथा वज्रपात की आशंका है। इसके मद्देनजर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
तापमान में गिरावट के आसार

Book your slot today : +91 7250214782

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हाल के दिनों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
राजधानी रांची में गुरुवार को तेज धूप के बाद कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं, पूर्वी सिंहभूम के दारीसाई में 14 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कई जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका
शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 35.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कांके में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

By maskal.news

You May Also Like