तीसरे फीडर का कार्य फिर होगा शुरू, नगर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

सरायकेला |  नगर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लंबे समय से रुका तीसरे फीडर का कार्य अब दोबारा शुरू होने जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के प्रयासों से राजबांध बस्ती में चल रहा स्थानीय विरोध समाप्त होने के बाद इस कार्य को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

नगर क्षेत्र में वर्तमान समय में केवल दो फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसके कारण ओवरलोड, बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याएं लगातार बनी रहती हैं। बिजली विभाग द्वारा RDDS योजना के तहत तीसरे फीडर के लिए 33 हजार वोल्ट की नई लाइन बिछाई जानी है, लेकिन स्थानीय विरोध के कारण यह कार्य लंबे समय से बाधित था।

Book your slot today : +91 7250214782

इसी मुद्दे को लेकर वार्ड पार्षद ज्योति साहू के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक अभियंता संजय सवैया, जूनियर अभियंता कुणाल प्रजापति, संवेदक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान बस्तीवासियों ने सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं, जिस पर विभागीय अधिकारियों ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य कराने का आश्वासन दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन शहर की मूलभूत सुविधाओं को भी बाधित नहीं होने दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और सुविधा के बीच संतुलन बनाकर कार्य करना आवश्यक है।
बैठक के बाद आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ तीसरे फीडर का कार्य आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। इसके शुरू होने से नगर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार होने तथा ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

By maskal.news

You May Also Like