सरायकेला में विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

सरायकेला खरसावां | सरायकेला प्रखंड के नारायणडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, महालीमुरूप शाखा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मैजिक शो के माध्यम से डिजिटल लेन-देन में सतर्कता और सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। साथ ही बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक सूरज हलधर ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय समझाते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में ओटीपी साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें। उन्होंने सार्वजनिक वाई-फाई पर बैंकिंग से बचने और संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भरोसा न करने की सलाह दी। किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत करने को कहा।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुम्हार और अन्य शिक्षकों को डायरी व कैलेंडर भेंट किए, जबकि विद्यार्थियों को नोटबुक देकर प्रोत्साहित किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक संजय कुम्हार, सहायक शिक्षक ब्रजेंद्र कुमार सिंहदेव, सत्यवान प्रसाद, दीनबंधु पूर्ति, लक्ष्मी कुदादा सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By maskal.news

You May Also Like