पश्चिमी सिंहभूम में मोबाइल नेटवर्क, आधार और प्रज्ञा केंद्रों को लेकर समीक्षा बैठक, प्रशासन सख्त

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में मोबाइल टावर अधिष्ठापन, आधार कार्ड निर्गमन, ई-गवर्नेंस तथा प्रज्ञा केंद्र संचालन को लेकर एक समेकित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में सबसे पहले जिले के दूरस्थ एवं शैडो एरिया तक मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने के मुद्दे पर टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए और कोई भी इलाका नेटवर्क से वंचित न रहे। उन्होंने टावर अधिष्ठापन कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

Book your slot today : +91 7250214782

साथ ही पहले से स्थापित मोबाइल टावरों को नियमित रूप से क्रियाशील रखने, नेटवर्क रेंज बढ़ाने के लिए बूस्टर इंस्टॉलेशन, फाइबर केबल बिछाने के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने तथा टावरों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के दूसरे चरण में आधार कार्ड निर्गमन एवं प्रज्ञा केंद्रों के संचालन की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी नागरिकों को चरणबद्ध तरीके से आधार से जोड़ा जाए। इसके लिए प्रखंड स्तर पर तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित कर बच्चों और छात्र-छात्राओं का आधार पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही सभी आधार किट को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया गया।

प्रज्ञा केंद्रों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार के अवैध प्रमाण पत्र निर्गमन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के प्रज्ञा केंद्रों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा वीएलई के माध्यम से स्कूलों में कंप्यूटर साक्षरता बढ़ाने तथा साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

By maskal.news

You May Also Like