चाईबासा | संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मौजा/ग्राम ईटर बालजोडी रोबेंटा में ग्रामीण दिऊरी एवं स्थानीय रैयतों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर गांव के ग्रामीणों ने अपने पारंपरिक अधिकारों और अस्तित्व की रक्षा के लिए पथलगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। पथलगढ़ी के माध्यम से ग्रामीणों ने जल, जंगल और ज़मीन की सुरक्षा का संकल्प लिया तथा बाहरी पूंजीपतियों द्वारा संसाधनों के दोहन का विरोध जताया।

ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि उनके मौजा क्षेत्र में लागू CNT एक्ट के तहत आदिवासी मूलवासियों की ज़मीन की खरीद-बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम अपनी भूमि और अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सामाजिक एकता तथा अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।

