सरायकेला | सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्राचीन जाहिरा देवी स्थल पर बाबा आंकलपाट की वार्षिक पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने पूजा में भाग लेकर स्वयं को सौभाग्यशाली बताया।

उन्होंने कहा कि यह पावन परंपरा लगभग 300 वर्षों से निरंतर चली आ रही है, जो क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने बाबा आंकलपाट का दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

श्री चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विक्रम मोदक, पूर्व वार्ड पार्षद मनबोध सातवां, बसुकी मोदक, भरत कामिला, किशन कामिला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस परंपरा को बनाए रखने में अपना योगदान दें तथा समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करें।

