सरायकेला में अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम, छात्रों ने रखे विचार

सरायकेला-खरसावाँ | सरायकेला के अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, संजय में भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। विद्यालय के प्रभारी मंगल सरदार, शारीरिक शिक्षक समीर कुमार सामल और विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान विद्यार्थियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया।

Book your slot today : +91 7250214782

शारीरिक शिक्षक समीर कुमार सामल ने विद्यार्थियों से डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम का समापन सामाजिक समानता और देश सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

By maskal.news

You May Also Like