सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार, उपायुक्त ने समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

सरायकेला खरसावाँ | सरायकेला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।

Book your slot today : +91 7250214782

जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, पेयजल, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित कई मामले सामने आए। आदित्यपुर क्षेत्र के टावर–32 फ्लैट में गैस पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध होने के बावजूद आपूर्ति शुरू नहीं होने की समस्या प्रमुख रूप से उठाई गई। वहीं, चांडिल प्रखंड के चावलिबासा पंचायत के दो अनाथ बच्चों का आधार पंजीकरण नहीं होने से वे सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। इसके अलावा, कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी से औद्योगिक संस्थानों और होटल-रेस्टोरेंट में हो रही परेशानियों को भी प्रमुखता से उठाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की शीघ्र जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, जिन मामलों का निष्पादन तत्काल संभव है, उन्हें अविलंब निपटाने और शेष मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

By maskal.news

You May Also Like