जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर DC नितिश कुमार सिंह नाराज, लापरवाह संवेदकों पर कार्रवाई के निर्देश

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में जल जीवन मिशन के तहत संचालित ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं की धीमी प्रगति पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने नाराजगी जताई है। समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने, पूर्ण हो चुकी योजनाओं को शीघ्र चालू कराने तथा कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Contact us :- 7004820253

बैठक में जल उपचार संयंत्र, पाइपलाइन निर्माण, बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना (एमवीएस), एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना (एसवीएस), इंटरवेल निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और हर घर जल योजना की प्रगति की योजनावार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों और संवेदकों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

लापरवाह संवेदकों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन योजनाओं के कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है या निर्धारित मानकों के अनुरूप काम नहीं किया जा रहा है, उनके जिम्मेदार संवेदकों के खिलाफ संविदा की शर्तों और प्रचलित नियमों के तहत कार्रवाई की जाए। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित संवेदकों को काली सूची में डालने की अनुशंसा भी भेजी जाए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने अभियंताओं को नियमित रूप से कार्यस्थलों का निरीक्षण करने और योजनाओं की अद्यतन प्रगति से जिला मुख्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया। साथ ही, जिन योजनाओं में संरचनात्मक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उनमें पाइपलाइन बिछाने सहित शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद बंद पड़ी योजनाओं को जल्द चालू किया जाए, ताकि ग्रामीण परिवारों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके अलावा, पूर्ण हो चुकी योजनाओं के हस्तांतरण की प्रक्रिया भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

हर पात्र ग्रामीण परिवार तक पहुंचेगा नल से जल

उपायुक्त ने जिले के छूटे हुए टोलों, गांवों और घरों को चिह्नित कर उन्हें नल-जल योजना से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने हर घर जल योजना के तहत लंबित प्रमाणन और अन्य औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा योजनाओं की वास्तविक स्थिति का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी और कार्यदायी एजेंसियां अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित संबंधित संवेदक उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like