चाईबासा में कांग्रेस ने मनाया ‘काला दिवस’, प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध

चाईबासा | लोकतंत्र, संविधान तथा देश की चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता और पारदर्शिता की रक्षा के संकल्प के साथ जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम ने शनिवार को चाईबासा में ‘काला दिवस’ मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने किया।

Contact us :- 7004820253

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक ताकत जनता के मताधिकार और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था में निहित है। लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन बुनियादी सवालों पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि ‘काला दिवस’ मनाने का उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान और चुनावी निष्पक्षता से जुड़े सवालों की ओर जनता का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि मताधिकार केवल मतदान करने का अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी और उसकी आवाज का आधार है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोपरि है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मर्यादाओं और जनता के अधिकारों की रक्षा के व्यापक संकल्प से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यक्रम के माध्यम से जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा, मताधिकार की गरिमा बनाए रखने तथा चुनावी व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी मायाधर बेहरा, चंद्रशेखर दास, रईस रिजवी छब्बन, सह प्रभारी नितिमा बारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप, आरजीपीआरएस जिलाध्यक्ष रितेश तामसोय, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो, शिक्षा विभाग के चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सिकुर गोप, सकारी दोंगो, सुरेश चंद्र सावैयां, विजय सिंह सामड, मंडल अध्यक्ष सोमा पुरती और अशोक मुंडरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा कैरा बिरुवा, सत्याशीला हेम्ब्रम, अशोक बारिक, मोहन सिंह हेम्ब्रम, अविनाश कोड़ाह, जम्बी कुदादा, अशरफुल होदा, जंग बहादुर, राखी सालूजा, अमृत माझी, इम्तियाज खान, जया सिंकु, प्रदीप बाग, विजय लक्ष्मी सिंकु, राधा मोहन बनर्जी, राकेश सिंह, बालेमा कुई, संतोष सिन्हा, संदीप सन्नी देवगम, लियोनर्ड बोदरा, संजय रवि, राजीव बोयपाई, प्रतीक कुमार, सनातन बिरुवा, मोटाई सुंडी, शिवा बांदिया, क्रांति प्रकाश, गोपाल बोदरा, लक्ष्मी बेसरा, मथुरा चाम चाम्पिया, विक्रमादित्य सुंडी, गंगा कच्छप, एस. बिरुवा, सुरेश कच्छप, बिक्रम बिरुली, बुल्लू दास, सुल्तान अहमद, चंदन यादव, करण सोनकर, हेमंत भंज, सुशील दास और भोलेनाथ बोदरा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

By maskal.news

You May Also Like