चाईबासा में निश्चय मित्रों ने टीबी मरीजों को लिया गोद, फूड बास्केट का किया वितरण

चाईबासा | ‘प्रोजेक्ट जागृति–बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम’ के तहत शनिवार को सदर अस्पताल, चाईबासा परिसर में टीबी मरीजों के पोषण एवं उपचार में सहयोग के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की उपस्थिति में जिले के कुल 120 टीबी मरीजों के बीच पोषक आहार का वितरण किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस दौरान 73 पुराने टीबी मरीजों को चौथी बार पोषक आहार उपलब्ध कराया गया, जबकि 40 नए टीबी मरीजों को पहली बार पोषक आहार दिया गया। वहीं, 07 टीबी मरीजों को दूसरी बार पोषक आहार उपलब्ध कराया गया। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को नियमित उपचार के साथ पर्याप्त पोषण एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायता करना है।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि टीबी के उपचार में दवाओं के साथ उचित पोषण और नियमित देखभाल की महत्वपूर्ण भूमिका है। ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक जन-केंद्रित बनाने तथा जरूरतमंद मरीजों को उपचार के साथ पोषण एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि टीबी से उबरने के लिए मरीजों का नियमित रूप से दवा लेना और संतुलित एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करना आवश्यक है। उन्होंने निक्षय मित्रों से आगे आकर टीबी मरीजों को गोद लेने तथा उपचार की अवधि में उन्हें पोषण संबंधी सहयोग प्रदान करने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निक्षय मित्रों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
कार्यक्रम के दौरान चाईबासा में निक्षय मित्रों द्वारा टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहयोग प्रदान किया गया। इस क्रम में फूड सेफ्टी ऑफिसर श्री धनेश्वर प्रसाद हेंब्रम ने 02 टीबी मरीजों, वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक श्री अवनीश कुमार सिन्हा ने 02 टीबी मरीजों, एक्स-रे टेक्निशियन सुश्री खुशबू प्रधान ने 01 टीबी मरीज तथा एपीआरओ श्री सचिन कुमार ने 01 टीबी मरीज को गोद लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

निक्षय मित्रों द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से मरीजों को उपचार अवधि के दौरान नियमित पोषण संबंधी सहयोग उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को नियमित उपचार के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक पोषण एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराना है। ‘प्रोजेक्ट जागृति–बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम’ के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों की समय पर जांच, नियमित उपचार, पोषण सहयोग एवं जागरूकता के माध्यम से जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

By maskal.news

You May Also Like