#राज्यसभा_चुनाव #झामुमो #INDIA_गठबंधन #भाजपा #कांग्रेस #maskalnews

राज्यसभा चुनाव विवाद पर झामुमो का बयान, INDIA गठबंधन की एकजुटता का दावा

राज्यसभा चुनाव विवाद पर झामुमो का बयान, INDIA गठबंधन की एकजुटता का दावा


नई दिल्ली | राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर उठे विवाद के बाद झामुमो ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने अपने पोस्ट में भाजपा पर निशाना साधते हुए निर्वाची पदाधिकारी के फैसले का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन किया है।


Contact no :- +91 9241456784

झामुमो ने अपने ट्वीट में लिखा है कि भाजपा समर्थक यह नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस सवाल उठा रही है और INDIA गठबंधन उसके साथ नहीं है, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। पार्टी के अनुसार INDIA गठबंधन का हर घटक दल निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया के पक्ष में है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर उठने वाले सवालों का समर्थन करता है।


Contact no :- +91 9798542970

झामुमो ने आगे कहा कि यह समझना गलत है कि निर्वाची पदाधिकारी का भारत निर्वाचन आयोग से कोई संबंध नहीं है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि राज्यसभा चुनाव भारत निर्वाचन आयोग के संवैधानिक ढांचे के तहत कराए जाते हैं और निर्वाची पदाधिकारी उसी प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं।


4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

इसलिए, सवाल किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं बल्कि पूरी चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और न्यायसंगतता पर उठ रहे हैं।
पार्टी ने यह भी कहा कि INDIA गठबंधन में दरार की उम्मीद करने वालों को हर बार की तरह इस बार भी निराशा ही हाथ लगेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इधर, एक अन्य जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायकों का 11 जून को दिल्ली जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। पहले दिन में पार्टी नेताओं ने बताया था कि कांग्रेस के सभी 16 विधायक दिल्ली जाकर परिमल नाथवानी के नामांकन को वैध करार दिए जाने के खिलाफ निर्वाचन आयोग के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782