#जमशेदपुर #साकची #शालीमारमार्केट #चाकूबाजी #रंगदारी #अपराध #पुलिसजांच #maskalnews

जमशेदपुर के शालीमार मार्केट में रंगदारी का विरोध करने पर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्तौल दिखाकर दी केस नहीं करने की धमकी

जमशेदपुर के शालीमार मार्केट में रंगदारी का विरोध करने पर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्तौल दिखाकर दी केस नहीं करने की धमकी

जमशेदपुर | साकची थाना क्षेत्र स्थित शालीमार मार्केट में सोमवार को रंगदारी मांगने का विरोध करने पर चाकूबाजी की घटना सामने आई। इस हमले में मोहम्मडन लाइन निवासी मिनाजुल हक, मो. ताज और मो. अब्दुल माजिद घायल हो गए।

Contact no :- +91 9241456784

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Contact no :- +91 9798542970

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक एक दुकान पर पहुंचे। गुटखा और सिगरेट खरीदने के बाद उन्होंने दुकानदार से 500 रुपये की रंगदारी मांगी। दुकानदार द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपियों ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य दुकानदार भी हमले में घायल हो गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

दुकानदारों का आरोप है कि मुख्य आरोपी इलाके में अक्सर आता-जाता था और स्थानीय लोगों से परिचित था। बताया गया कि उसने पहले भी 500 रुपये वसूले थे और दोबारा पैसे की मांग कर रहा था। पैसे देने से इनकार करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया।

Contact no :- +91 8553588326

पिस्तौल लहराकर दी केस नहीं करने की धमकी
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि, कुछ देर बाद तीनों युवक फिर बुलेट मोटरसाइकिल से लौटे और कथित तौर पर पिस्तौल लहराते हुए दुकानदारों को मामला दर्ज नहीं कराने की धमकी दी।

Contact no :- +91 9337736501

इस दौरान आरोपी अपनी बुलेट मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बुलेट को जब्त कर लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने घायलों का बयान भी दर्ज कर लिया है।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।