पूर्वी सिंहभूम | घाटशिला क्षेत्र के सेंगेल परगना अंतर्गत बांकी पंचायत के पुखरिया गांव में आगामी श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर विवाद की आशंका जताई गई है। श्री लखन चन्द्र टुडू ने आरोप लगाया है कि गांव के माझी बंकिमचंद्र टुडू द्वारा श्राद्ध कार्यक्रम में बाधा डालने का षड़यंत्र किया जा सकता है।

इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त को लिखित सूचना दी गई है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), एसडीपीओ घाटशिला एवं थाना प्रभारी को भी सौंपी गई है। आवेदन में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार, 9 और 10 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस श्राद्ध कर्म में पारंपरिक नशापान (हांड़िया) के स्थान पर निर्मल जल से विधि संपन्न करने का निर्णय लिया गया है, जिसे लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है।

इस दौरान सेंगेल प्रतिनिधि के रूप में सेंगेल दिशोम परगना सोनाराम सोरेन, झारखंड पोनोत सेंगेल परगना जूनियर मुर्मू, कोल्हान जोनल सेंगेल परगना कुनूराम बास्के सहित रमेश मुर्मू, सुनील कुमार हेंब्रम, फागू माझी एवं बलाई चंद्र मुर्मू उपस्थित रहे।

