पश्चिम_सिंहभूम | गोइलकेरा प्रखंड के आराहासा पंचायत में विकास कार्यों को लेकर संवेदकों के मनमाने रवैये से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पंचायत में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में कई तरह की अनियमितताओं की शिकायत सामने आई है।

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी निर्माण कार्य सही ढंग से नहीं हो रहा है। कई सड़कें निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद भी अधूरी पड़ी हैं। इसके कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए गोइलकेरा बाजार आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले की जानकारी पहले ही संवेदकों और जनप्रतिनिधियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इससे नाराज ग्रामीणों ने 19 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
मौके पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता मनहरन हेम्ब्रम, लक्ष्मण पूर्ति, मरतोम अंगरिया (मुंडा), महेश अंगरिया, लक्ष्मण लागुरी, गुलिया अंगरिया, प्रेम प्रकाश पूर्ति, डांगुर अंगरिया, शंकर कोडाह, घनश्याम अंगरिया सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

