राज्य

सरायकेला: चुनाव से पहले अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी, 20 लीटर महुआ शराब जब्त

सरायकेला: चुनाव से पहले अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी, 20 लीटर महुआ शराब जब्त

सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सरायकेला श्री क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में 17 फरवरी 2026 को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चातम गांव में अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

छापेमारी के दौरान 20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। इसके अलावा लगभग 400 किलोग्राम जावा महुआ को भी नष्ट किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

मामले में अड्डा संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सघन अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जराईकेला के रायबेडा में सीआरपीएफ 134 बटालियन का सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों को वितरित की गई आवश्यक सामग्री

जराईकेला के रायबेडा में सीआरपीएफ 134 बटालियन का सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों को वितरित की गई आवश्यक सामग्री

कालियापोस/जराईकेला : डी/134 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कालियापोस द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह के निर्देश पर थाना जराईकेला अंतर्गत ग्राम रायबेडा में संपन्न हुआ।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट मानु प्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत मकरंदा की वार्ड सदस्य अनीता गुड़िया (वार्ड संख्या-06), वीणा कुमार पन (वार्ड संख्या-08) तथा नव प्राथमिक विद्यालय रायबेडा की प्रधानाध्यापिका बीबीयाना लुगुन सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान मकरंदा, रायबेडा, बड़ा सागोजोड़ी और छोटा सागोजोड़ी गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। बच्चों के बीच स्कूल बैग और खेल सामग्री वितरित की गई। वहीं जरूरतमंद ग्रामीणों को वाटर गैलन, तिरपाल, कंबल, छाता, चप्पल, साड़ी, बर्तन, कुदाल, गैंती, मच्छरदानी और हंसुआ सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदान की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम का उद्देश्य नक्सल प्रभावित और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना, बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा सीआरपीएफ और ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।

द्वितीय कमान अधिकारी दीपेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और नक्सली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया। इच्छुक लोग अपने नजदीकी सीआरपीएफ कैंप से संपर्क कर सकते हैं।

सीआरपीएफ 134 बटालियन ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की सुरक्षा और जनसेवा के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। अंत में ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सीआरपीएफ के प्रति आभार व्यक्त किया।

दो भारतीय खिलाड़ी नेपाल की एएनएफए नेशनल लीग में खेलेंगे, भारतीय फुटबॉल के लिए गौरवपूर्ण क्षण

दो भारतीय खिलाड़ी नेपाल की एएनएफए नेशनल लीग में खेलेंगे, भारतीय फुटबॉल के लिए गौरवपूर्ण क्षण

चाईबासा : भारत के लिए गर्व की बात है कि दो भारतीय राष्ट्रीय खिलाड़ी अब नेपाल की शीर्ष फुटबॉल लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

भारतीय राष्ट्रीय खिलाड़ी क्रिस डेविडसन टोप्पो का चयन नेपाल के प्रतिष्ठित क्लब ट्रिभुवन एफसी के लिए हुआ है। वहीं दूसरे भारतीय राष्ट्रीय खिलाड़ी बांडी क्रिस को नव जन जागृति क्लब की ओर से खेलने का अवसर मिला है।

Book your slot today : +91 7250214782

दोनों खिलाड़ी भारत का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अब वे नेपाल की शीर्ष प्रतियोगिता एएनएफए नेशनल लीग में मैदान पर नजर आएंगे। यह लीग नेपाल की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता है, जो फीफा और एशियाई फुटबॉल महासंघ (एएफसी) से संबद्ध है।

Book your slot today : +91 7250214782

खिलाड़ियों का यह चयन न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि भारतीय फुटबॉल के लिए भी सम्मान की बात है। उनके अनुभव और प्रदर्शन से संबंधित क्लबों को मजबूती मिलने की उम्मीद है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों की पहचान भी और सुदृढ़ होगी।

भारतीय फुटबॉलर आदित्य राणा ने नेपाल की एएनएफए नेशनल लीग के लिए नव जन जागृति क्लब से किया करार

भारतीय फुटबॉलर आदित्य राणा ने नेपाल की एएनएफए नेशनल लीग के लिए नव जन जागृति क्लब से किया करार

चाईबासा : भारतीय फुटबॉलर आदित्य राणा ने अपने करियर में एक नया अध्याय शुरू करते हुए नेपाल की एएनएफए नेशनल लीग में खेलने के लिए नव जन जागृति क्लब के साथ अनुबंध पर साइन किए हैं। वह अब काठमांडू में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सरायकेला: भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी ने जारी किया 20 सूत्री संकल्प पत्र

सरायकेला: भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी ने जारी किया 20 सूत्री संकल्प पत्र

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी के संकल्प पत्र का विमोचन उनके चुनावी कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, नप चुनाव संयोजक राजा सिंहदेव, नगर अध्यक्ष विजय कुमार दत्ता, पूर्व अध्यक्ष बद्रीनाथ दरोगा, पूर्व नप अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, राजकुमार सिंह, राजीव महापात्र सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

अतिथियों ने संयुक्त रूप से सुमित चौधरी का 20 सूत्री चुनावी संकल्प पत्र जारी किया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कहा कि भाजपा ने सुमित कुमार चौधरी को समर्थित उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र के अनुसार कार्य करने के लिए जानी जाती है और सुमित चौधरी भी अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

संकल्प पत्र में सरायकेला माजना घाट पर चैत्र पर्व के दौरान पक्का घाट निर्माण, छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए कुदरसाई और जगरनाथ घाट पर पक्के घाट का निर्माण, सभी वार्डों में सड़क, नाली और बिजली की सुविधा, जनसंवाद व्यवस्था की शुरुआत, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र घर तक पहुंचाने की व्यवस्था, चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना, बीपीएल कन्याओं के विवाह में मुफ्त पानी टैंकर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समृद्ध पुस्तकालय और मुफ्त वाई-फाई, मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि तथा पुस्तकालयों व स्कूलों में उड़िया और जनजातीय भाषाओं की पुस्तकें उपलब्ध कराने जैसे वादे शामिल हैं।

इसके अलावा, कला और संस्कृति के उत्थान के लिए भी ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया है।

चाईबासा: रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर एडीईएन को सौंपा गया ज्ञापन

चाईबासा: रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर एडीईएन को सौंपा गया ज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा की रेलवे कॉलोनी में मूलभूत समस्याओं को लेकर 16 फरवरी 2026 को कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से आवेदन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे और एकजुट होकर अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाईं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

आवेदन में पानी की नियमित आपूर्ति, साफ-सफाई की खराब व्यवस्था, गंदी नालियां, पार्कों की दुर्दशा तथा क्वार्टर मरम्मत कार्य में हो रही देरी और लापरवाही जैसे मुद्दे उठाए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

साथ ही 12 फरवरी 2026 को मरम्मत कार्य के दौरान बिना सुरक्षा मानकों के वेल्डिंग करने से लगी आग की घटना का भी जिक्र किया गया। यह घटना क्वार्टर संख्या T-2/5, 7 और 8 (निवासी – सोमनाथ मुखी) में हुई, जिसमें लगभग ₹50,000 का नुकसान हुआ। कॉलोनीवासियों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Book your slot today : +91 7250214782

यह आवेदन असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियर (ADEN) को सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता दुवारिका शर्मा ने कॉलोनीवासियों का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी है। समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से शीघ्र संज्ञान लेकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।

सरायकेला: नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 को लेकर तृतीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न

सरायकेला: नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 को लेकर तृतीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न

सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एन.आर. उच्च विद्यालय, सरायकेला में जिला स्तरीय मतदान दल के तृतीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्रशिक्षण में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों ने पार्टीवार भाग लिया। प्रत्येक मतदान दल को अलग-अलग बुलाकर मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। मतदान पेटी के संचालन, सीलिंग प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण और अभिलेखीकरण का व्यवहारिक प्रदर्शन कराया गया। साथ ही डमी प्रपत्रों को सही तरीके से भरने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रथम और द्वितीय चरण में शेष रह गई शंकाओं का समाधान इस चरण में किया गया। पीठासीन पदाधिकारी सहित सभी मतदान कर्मियों के कर्तव्यों और दायित्वों की पुनरावृत्ति करते हुए मतदान पूर्व, मतदान के दौरान और मतदान के बाद बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक (आदित्यपुर) एवं अपर उपायुक्त सह वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग जयवर्धन कुमार ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और मतदान कर्मियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की।

सारंडा के नक्सल प्रभावित गांवों में सीआरपीएफ का नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित

सारंडा के नक्सल प्रभावित गांवों में सीआरपीएफ का नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित

मनोहरपुर : सारंडा अंतर्गत जराईकेला थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांवों में सोमवार को 134वीं बटालियन सीआरपीएफ की एफ/134 और ई/134 कंपनियों द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम (सिविक एक्शन प्रोग्राम) के तहत आवश्यक सामग्री वितरण और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह के निर्देशन में किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बी/134 बटालियन ने ग्राम दीघा, ई/134 बटालियन ने ग्राम समठा के बाबुडेरा तथा एफ/134 बटालियन ने अपने निर्धारित क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी दीपक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुंदन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में ग्राम समठा स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय महतो, ग्राम मुंडा नोंदो सुरीन, वार्ड सदस्य सुशानी गोडसोरा तथा भेंगरा टोली, लोसोदिकिर एदेलबेड़ा और इचापीड़ के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। बच्चों को स्कूल बैग और खेल सामग्री वितरित की गई। वहीं ग्रामीणों को वाटर गैलन, तिरपाल, कंबल, छाता, चप्पल, साड़ी, बर्तन, कुदाल, गेती, मच्छरदानी और हसुआ सहित दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां भी दी गईं।

Book your slot today : +91 7250214782

सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सुदूर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना, बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना तथा सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के बीच विश्वास और समन्वय को मजबूत करना है।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से विकास और शांति के लिए मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की तथा आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि 134वीं बटालियन सीआरपीएफ आमजन की सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सीआरपीएफ का आभार व्यक्त किया।

जेटेया मोड़ पर ग्रामीणों का प्रदर्शन: जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंत्री का पुतला दहन, आंदोलन की चेतावनी

जेटेया मोड़ पर ग्रामीणों का प्रदर्शन: जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंत्री का पुतला दहन, आंदोलन की चेतावनी

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर – नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया मोड़ स्थित राबंगगुटू हाट के पास सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय का पुतला दहन किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बताया गया कि जेटेया मोड़ से सेलदौरी, करंजीया जेटेया होते हुए आईकुटी, बाहदा और कोटगढ़ तक जाने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। यह सड़क क्षेत्र को मुख्यालय से जोड़ने वाली एकमात्र मार्ग है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

सड़क की बदहाल स्थिति से प्रभावित गांवों के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन के समान है। इसी मार्ग से लोग अस्पताल, मुख्यालय, हाट-बाजार और स्कूल-कॉलेज आते-जाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

इस मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा के साथ मंजीत कोड़ा, अशोक पान, नसीम अंसारी, सीताराम लागुरी, कृष्णा सिंकु, समियल लागुरी, संजय जेराई, राजेंद्र बालमुचू, लक्ष्मण बालमुचू, दिरी लागुरी, जगमोहन सिंकु, सुखलाल लागुरी, बुधराम लागुरी, सरजोम लागुरी, हिंदू लागुरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

चाईबासा: देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन का रजत जयंती समारोह आयोजित

चाईबासा: देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन का रजत जयंती समारोह आयोजित

चक्रधरपुर : प्रतिष्ठित ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन (डीएमएफएस) का रजत जयंती समारोह पोड़ाहाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सभागार में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद सह फाउंडेशन की संरक्षक जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

विशिष्ट अतिथियों में चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई तथा मनोहरपुर के विधायक सह डीएमएफएस के अध्यक्ष जगत माझी उपस्थित रहे।

समारोह में डीएमएफएस से जुड़े करीब 25 पूर्व खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने वाले प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

मुख्य अतिथि जोबा माझी ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को तराशकर उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि डीएमएफएस से जुड़े कई खिलाड़ी आज केंद्र और राज्य सरकार में कार्यरत हैं तथा बड़े खेल मंचों पर अपना नाम कमा रहे हैं।

विधायक सुखराम उरांव ने डीएमएफएस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट जीतकर टीम ने अपनी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने कहा कि लट्टू उरांव स्मारक कल्याण समिति और डीएमएफएस दोनों का उद्देश्य खेल और खिलाड़ियों का विकास है।

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते वे हमेशा खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने का संकल्प दोहराया।

Book your slot today : +91 7250214782


डीएमएफएस के अध्यक्ष जगत माझी ने बताया कि फाउंडेशन फुटबॉल के साथ-साथ क्रिकेट, कराटे, बॉक्सिंग और हॉकी जैसे खेलों को भी प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद प्रतिभाएं किसी भी सहायता के लिए फाउंडेशन से संपर्क कर सकती हैं।

कार्यक्रम का संचालन एस. अनवर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शिवपूजन सिंह ने दिया। अंत में दिवंगत रेफरी सुनील महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद दिलदार समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

सम्मानित पूर्व खिलाड़ियों में शामिल रहे:
रिंकी कुजूर, नीलम खलखो, जितेन महतो, तकी अहमद, आसिफ इकबाल, शशि मेलगांडी, मदन सिंह चाकी, मोहम्मद सिराज, तहसीन आलम, शशि बेहरा, प्रकाश मुखी, अमित गोप, आफताब आलम, अब्दुल वाजिद, इरशाद अहमद, नीरज, बालेश्वर बेसरा बाले, नेहाल अंसारी, सुजीत महतो, शरीफ आलम, मंजर आलम, इलू नाग, मोहम्मद आमिर, सुशांति, इकबाल खान, अमित हेम्ब्रम, सोमवारी हेम्ब्रम व गौस खान।