सोनुआ : सोनुआ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार केरल राज्य से संरक्षित बालक राजा गोप को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई सोनुआ थाना की पुलिस टीम द्वारा की गई।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालक को केरल के कन्नूर (Kannur) जिले से सुरक्षित प्राप्त किया गया है। वर्तमान में बालक पुलिस की निगरानी में पूरी तरह सुरक्षित है।
Book your slot today : +91 7250214782
बताया गया है कि दिनांक 08 मार्च 2026 को सोनुआ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक इन्द्रदेव रजक संरक्षित बालक राजा गोप को अपने साथ लेकर केरल से सोनुआ थाना के लिए प्रस्थान करेंगे।
सोनुआ पुलिस की इस कार्रवाई से बालक के परिजनों एवं क्षेत्र के लोगों में राहत और खुशी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालक को सुरक्षित सोनुआ लाने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा उसके बाद उसे परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी
सरायकेला : बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को सिंहभूम की सांसद Joba Majhi ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और समाज को जागरूक करने के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल विवाह निषेध से संबंधित जानकारी दी जाएगी तथा समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
Book your slot today : +91 7250214782
सांसद ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ भी दिलाई और इस सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए सभी से सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि ‘जस्ट राइट्स’ के देशव्यापी अभियान को सरायकेला–खरसावाँ जिले में सफल बनाने में सभी विभागीय पदाधिकारियों, कर्मियों, सेविका-सहिया तथा सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सह प्रभारी उपायुक्त रीना हांसदा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निवेदिता राय, विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य, युवा सरायकेला के प्रतिनिधि प्रशांत शिखर, विभिन्न प्रखंडों के सीडीपीओ, महिला प्रवेक्षिका, सेविका, सहिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सरायकेला-खरसावां : जिले के राजनगर प्रखंड कार्यालय में शनिवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति का अवलोकन किया और सभी कर्मियों को बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से नियमित उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कार्यालयीन कार्यों के निष्पादन में अनुशासन और समयबद्धता बनाए रखने पर बल दिया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने राजनगर स्थित खाद्यान्न गोदाम का भी जायजा लिया। उन्होंने गोदाम प्रबंधक को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत प्राप्त खाद्यान्न को निर्धारित समय पर संबंधित डीलरों तक पहुंचाने, खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण तथा अभिलेखों के समुचित संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
Book your slot today : +91 7250214782
इसके बाद उपायुक्त ने जामबनी लैम्प्स का निरीक्षण किया, जहां गोदाम में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध पाया गया। इस संबंध में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को खाद्यान्न के भंडारण और वितरण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को नियमों के अनुरूप समुचित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने पर जोर दिया।
जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा जिले की एक नर्सिंग छात्रा के साथ गुरुग्राम में कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता जामताड़ा कौशल नर्सिंग कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है, जो नर्सिंग की पढ़ाई कर समाज की सेवा करने का सपना देख रही थी।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को हेल्थ केयर से जुड़े काम के बहाने गुरुग्राम बुलाया गया था, जहां कथित तौर पर साजिश के तहत उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि किसी तरह हिम्मत जुटाकर छात्रा वहां से निकलने में सफल रही और दिल्ली से सीधे जामताड़ा पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में जामताड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
Book your slot today : +91 7250214782
घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग उठाई है। लोगों ने दोषियों को कठोरतम सजा देने, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और पीड़िता की पहचान गोपनीय रखते हुए उसे सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान करने की मांग की है।
सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह सिर्फ एक छात्रा का मामला नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सरायकेला : उपायुक्त–सह–जिला दण्डाधिकारी, सरायकेला–खरसावाँ (सामान्य शाखा) द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार झारखंड गृह रक्षा वाहिनी अंतर्गत विज्ञापन संख्या–01/2025 के तहत ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों के नव नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी और दावा–आपत्ति के निष्पादन के बाद पात्र अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक जांच परीक्षा एवं लिखित परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
जिला प्रशासन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे अपने-अपने प्रखंड के लिए निर्धारित तिथि को प्रातः 05:00 बजे परीक्षा केंद्र बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। अभ्यर्थियों को अपने साथ आवेदन की पावती रसीद (Acknowledgement Slip) तथा पहचान-पत्र के रूप में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से किसी एक की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रखंडवार परीक्षा कार्यक्रम
Book your slot today : +91 7250214782
कुकड़ू : 888 अभ्यर्थी (महिला–276, पुरुष–612) – 17 मार्च 2026 कुचाई : 1189 अभ्यर्थी (महिला–367, पुरुष–822) – 18 मार्च 2026 गम्हरिया : 1086 अभ्यर्थी (महिला–433, पुरुष–653) – 19 मार्च 2026 ईचागढ़ : 1535 अभ्यर्थी (महिला–492, पुरुष–1043) – 23 व 24 मार्च 2026 चांडिल : 1149 अभ्यर्थी (महिला–422, पुरुष–727) – 28 मार्च 2026 राजनगर : 1778 अभ्यर्थी (महिला–645, पुरुष–1133) – 01 व 02 अप्रैल 2026 सरायकेला : 1317 अभ्यर्थी (महिला–528, पुरुष–789) – 04 अप्रैल 2026 खरसावाँ : 1291 अभ्यर्थी (महिला–364, पुरुष–927) – 06 अप्रैल 2026 नीमडीह : 1168 अभ्यर्थी (महिला–366, पुरुष–802) – 07 अप्रैल 2026 गैर तकनीकी (शहरी) : 293 अभ्यर्थी (महिला–67, पुरुष–226) – 08 अप्रैल 2026 तकनीकी (शहरी) : 172 अभ्यर्थी (महिला–23, पुरुष–149) – 09 अप्रैल 2026 प्रखंड संबंधी महत्वपूर्ण सूचना जिला प्रशासन ने बताया है कि कुछ अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में अंकित प्रखंड तथा संलग्न स्थानीय निवास प्रमाण पत्र में अंकित प्रखंड अलग-अलग पाए गए हैं। ऐसी स्थिति में संबंधित अभ्यर्थियों को उनके स्थानीय निवास प्रमाण पत्र में दर्ज प्रखंड के आधार पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध अभ्यर्थी माना गया है।
इस कारण अंतिम प्रखंडवार मास्टरशीट में अभ्यर्थियों का प्रखंड ऑनलाइन आवेदन में दर्ज प्रखंड से भिन्न हो सकता है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने स्थानीय निवास प्रमाण पत्र में अंकित प्रखंड के अनुसार प्रकाशित मास्टरशीट में अपना नाम, निबंधन संख्या व अन्य विवरण का मिलान कर लें तथा निर्धारित तिथि को परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।
सरायकेला: जिले में आपदा प्रबंधन से जुड़े मामलों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत, उप विकास आयुक्त-सह-परियोजना निदेशक आईटीडीए रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सरायकेला एवं चांडिल) तथा जिले के सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
बैठक के दौरान अपर उपायुक्त ने जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना से संबंधित 20, पानी में डूबने से संबंधित 4, अतिवृष्टि से संबंधित 126, अतिवृष्टि से मृत्यु के 3, सर्पदंश से मृत्यु का 1 तथा वज्रपात से मृत्यु के 2 मामलों सहित कई आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
मामलों पर बिंदुवार चर्चा के बाद उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार निर्धारित अनुग्रह अनुदान राशि मृतकों के आश्रितों एवं प्रभावित परिवारों को प्रदान की जाए। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन से जुड़े लंबित मामलों की आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन के उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि प्रभावित परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सके। उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित प्राप्त आवेदनों की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी की जाए। यदि किसी आवेदन में आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई जाती है, तो संबंधित आवेदकों को सहयोग कर अभिलेखों को पूर्ण कराया जाए, ताकि पात्र एवं पीड़ित परिवारों को अधिकतम एक माह के भीतर सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
Book your slot today : +91 7250214782
इसके साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन योजनाओं का पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा “आपदा के समय क्या करें और क्या न करें” विषय पर ग्रामीण क्षेत्रों और विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
सरायकेला | समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं, जिनकी उन्होंने क्रमवार सुनवाई की।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
जनता दरबार में कई महत्वपूर्ण मामले सामने आए। इनमें ईचागढ़ प्रखंड के बांदु पंचायत के एक लाभुक को अंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने और झारखंड मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने का मामला शामिल था। इसके अलावा ईचागढ़ प्रखंड में नए ग्राम प्रधान के चयन से संबंधित आवेदन, सरायकेला के निजी विद्यालय सेंट फ्रांसिस स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल परिसर के स्टोर से ही पुस्तकें और शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किए जाने की शिकायत, तथा राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर लैम्प्स में धान अधिप्राप्ति से संबंधित लंबित भुगतान का मामला भी उठाया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त ने संबंधित विभागों, अंचल कार्यालयों और नगर निकाय के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी शिकायतों की विधिसम्मत, त्वरित और निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जमशेदपुर | झारखंड के जमशेदपुर में टाटा समूह ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि टाटा स्टील के 128 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आने वाले पांच वर्षों में करीब चार लाख नई नौकरियां देने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि टाटा समूह लगातार विस्तार कर रहा है। नई परियोजनाओं के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। इसी कारण आने वाले समय में बड़ी संख्या में कुशल और प्रशिक्षित कर्मचारियों की आवश्यकता होगी।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
चंद्रशेखरन ने बताया कि समूह के विभिन्न क्षेत्रों—जैसे टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सहित अन्य कंपनियों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टाटा समूह नई तकनीकों को अपनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने जानकारी दी कि पिछले पांच वर्षों में टाटा समूह ने कर्मचारियों की संख्या में तेजी से वृद्धि की है। वर्तमान में समूह में 11 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, जो अगले पांच से छह वर्षों में बढ़कर लगभग 15 लाख तक पहुंचने की संभावना है। इस संबंध में समूह के चेयरमैन ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील राज्य में करीब 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी कर रही है।
Book your slot today : +91 7250214782
चंद्रशेखरन ने आगे कहा कि टाटा स्टील के नीदरलैंड स्थित प्लांट में विकसित “हिसारना” टेक्नोलॉजी को भारत में लाने की योजना है। इसके तहत फ्लैट प्रोडक्ट, लॉन्ग प्रोडक्ट और डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट के क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है।
सरायकेला | सरायकेला नगर पंचायत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी ने पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री सह Hemant Soren से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांडेय विधायक Kalpana Murmu Soren से भी भेंट की।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
मनोज चौधरी ने बताया कि मुलाकात सकारात्मक और सार्थक रही। उन्होंने कहा कि वे हर मंच पर सरायकेला की संस्कृति और परंपराओं को सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में उन्होंने सरायकेला की पहचान ‘छऊ’ मुखौटा भेंट किया और प्रसिद्ध लड्डू की टोकरी मुख्यमंत्री को भेंट कर अपने हाथों से खिलाया। साथ ही श्याम रंग का दुपट्टा ओढ़ाकर और मोर पंख देकर सम्मानित किया।
Book your slot today : +91 7250214782
मुलाकात के दौरान उन्होंने सिविल कोर्ट सरायकेला भवन के संभावित स्थानांतरण से लगभग 40 प्रतिशत परिवारों के सामने उत्पन्न होने वाले आजीविका संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस आदेश को रद्द करने तथा चैत्र पर्व को राष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए आवंटन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा।
Book your slot today : +91 7250214782
मुख्यमंत्री ने सरायकेला के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य सहित कई कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कलाकार उपस्थित थे।
कोल्हान क्षेत्र के पश्चिम सिंहभूम जिले, खासकर चाईबासा में इन दिनों बच्चा चोरी की घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्टों के कारण ग्रामीण इलाकों में भय और असमंजस का माहौल बन गया है। प्राप्त जनकारी के अनुसार, कई गांवों में बाहरी लोगों द्वारा बच्चों को चॉकलेट और बिस्कुट देने की कोशिश की जा रही है। शक होने पर स्थानीय लोग ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर रहे हैं।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
हाल के बताए जा रहे मामले :-
24 फरवरी, खुंटपानी प्रखंड: निर्मल हेम्ब्रम नामक 4 वर्षीय बच्चे के अगवा कर हत्या किए जाने की सूचना। 26 फरवरी, करकट्टा: एक मुस्लिम महिला बच्चों को चॉकलेट-बिस्कुट दे रही थी। ग्रामीणों ने पकड़कर पूछताछ की, तो वह अपना पता कभी मानगो तो कभी चाईबासा बड़ी बाजार बता रही थी। बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। 27 फरवरी, मांझगांव प्रखंड (गांव तडापाई): अखाड़ा से एक बच्चे को जबरन ले जाने का प्रयास। स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि इस तरह की घटनाओं की चर्चा हर कुछ दिनों में सामने आ रही है, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया है।
Book your slot today : +91 7250214782
प्रशासनसेमांग:-
मसकल न्युज इन सारे घटना क्रम के बाद मांग करती है कि यदि पुलिस प्रशासन समय रहते ठोस कदम उठाए, तो आम जनता और संदिग्धों के बीच किसी अप्रिय घटना को रोका जा सकता है।मसकल न्युज ने मांग की है कि: एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए। बच्चा चोरी की अफवाहों और वास्तविक घटनाओं की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जाए। दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।
Book your slot today : +91 7250214782
अपील
साथ ही, आम जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस को दें और कानून अपने हाथ में न लें। कई बार सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरें भी अफवाह साबित होती हैं, जिससे निर्दोष लोग भी हिंसा का शिकार हो सकते हैं। सतर्क रहें, लेकिन संयम और कानून का पालन जरूर