सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत चुनाव में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को सरायकेला में अध्यक्ष पद के झामुमो समर्थित उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन राज्य के परिवहन सह भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरूवा और खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मौके पर मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवार राज्य के विभिन्न निकाय चुनावों में मैदान में हैं। उन्होंने दावा किया कि सरायकेला नगर पंचायत में मनोज कुमार चौधरी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है और उनकी जीत तय है।

कार्यक्रम को डॉ शिवेंदु महतो, गणेश महाली और लक्ष्मण टुडु ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए उत्साहित किया।
उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि वे पहले की तरह आगे भी 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे और शहर की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महांती ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महांती ने किया, इस अवसर पर झामुमो नगर अध्यक्ष शंभु आचार्य, विशु हेंब्रम, उमेश भोल, सौरभ साहु, अविनाश कवि,प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम सहित काफी संख्या मे झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे.




























