Blog

पश्चिमी सिंहभूम में कृषि व पशुपालन योजनाओं को सशक्त बनाने पर जोर, उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

पश्चिमी सिंहभूम में कृषि व पशुपालन योजनाओं को सशक्त बनाने पर जोर, उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, भूमि संरक्षण एवं गव्य विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आय और आजीविका के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकट्टा सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं डीएमएफटी पीएमयू के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उपायुक्त ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर उपलब्ध संरचनाओं और समूहों को सशक्त बनाने के निर्देश दिए।
कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त ने जिले के सभी 18 प्रखंडों में स्वयं सहायता समूह या किसान उत्पादक समूह के माध्यम से कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया। भूमि संरक्षण विभाग को संबंधित समूहों और उपलब्ध कृषि यंत्रों की सूची एवं प्राक्कलन तैयार करने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

सब्जी उत्पादन बढ़ाने और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज एवं पौधे उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रानुसार हाईटेक पॉलीहाउस नर्सरी संचालन हेतु तीन एकड़ भूमि चिन्हित कर प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में हॉर्टिकल्चर क्लस्टर डेवलपमेंट के तहत नारंगी, केला, कटहल एवं सरीफा जैसे फलों के उत्पादन और प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। संबंधित विभागों को डीएमएफटी पीएमयू के सहयोग से उत्पादन क्षमता और बाजार संभावनाओं का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया।
इसके अलावा लिफ्ट इरीगेशन के माध्यम से सालभर खेती को प्रोत्साहित करने, नोआमुंडी हाट बाजार के विकास तथा राज्य योजना के तहत 15 किसानों को मोती उत्पादन से जोड़ने की जानकारी दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

मत्स्य प्रक्षेत्र में आय वृद्धि के लिए मत्स्य बीज, फिश फीड, हैचरी एवं केज कल्चर के माध्यम से 100 नए परिवारों को मछली पालन से जोड़ने का निर्देश दिया गया। पशुपालन एवं गव्य विकास के तहत दुग्ध उत्पादक समितियों के गठन, पशु चारा उत्पादन को बढ़ावा देने तथा चाईबासा स्थित कुक्कुट पालन केंद्र के संचालन हेतु प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
सहकारिता विभाग को वित्तीय वर्ष 2023-24 से पूर्व एवं अब तक स्वीकृत कोल्ड स्टोरेज की सूची और उनकी वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया।
उपायुक्त ने कहा कि इन सभी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करना और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

मंगलाहाट में जर्जर छज्जा गिरा, राहगीर घायल; बड़ा हादसा टला

मंगलाहाट में जर्जर छज्जा गिरा, राहगीर घायल; बड़ा हादसा टला

चाईबासा : मंगलाहाट में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुराना और जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। इस दुर्घटना में वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक राहगीर को चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को सहायता पहुंचाई और उसका प्राथमिक उपचार कराया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलहाट परिसर का उक्त हिस्सा लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। कमजोर और क्षतिग्रस्त संरचना के कारण ही छज्जा टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां अधिक भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Book your slot today : +91 7250214782

हादसे के बाद दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि मंगलहाट परिसर के कई हिस्से खस्ताहाल हैं, जिनसे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से पूरे परिसर की तकनीकी जांच कराने तथा खतरनाक ढांचों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं नगर निकाय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

नगरपालिका चुनाव 2026: चक्रधरपुर और चाईबासा में प्रत्याशियों की अंतिम सूची तय, चुनाव प्रचार तेज

नगरपालिका चुनाव 2026: चक्रधरपुर और चाईबासा में प्रत्याशियों की अंतिम सूची तय, चुनाव प्रचार तेज

चक्रधरपुर/चाईबासा : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चक्रधरपुर और चाईबासा नगर परिषद क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची स्पष्ट हो गई है। अध्यक्ष पद से लेकर वार्ड पार्षद पद तक प्रत्याशियों की संख्या तय हो चुकी है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

चक्रधरपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें एक महिला प्रत्याशी शामिल है। नाम वापसी के बाद वार्ड संख्या 6, 7 और 13 में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया है। शेष वार्ड संख्या 01 से 23 तक के लिए कुल 76 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 36 महिला और 40 अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, चाईबासा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें कोई भी महिला प्रत्याशी नहीं है। वार्ड पार्षद/सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 01 से 21 तक कुल 103 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 51 महिला और 52 अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सभी पात्र प्रत्याशियों को निर्वाचन चिन्ह का आवंटन 7 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। इसके बाद दोनों नगर परिषद क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी जनसंपर्क में जुट गए हैं।

राजखरसावां स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व मेमू संचालन को लेकर डीआरएम को सौंपा गया ज्ञापन

राजखरसावां स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व मेमू संचालन को लेकर डीआरएम को सौंपा गया ज्ञापन

राजखरसावां : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत रेलवे परामर्शदात्री समिति ने राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और लोकल व मेमू ट्रेनों के नियमित संचालन को लेकर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), चक्रधरपुर के समक्ष मांगें रखीं। समिति सदस्य छोटराय किस्कू ने इस संबंध में डीआरएम को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना काल के बाद से राजखरसावां स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद है, जिससे राजखरसावां, सीनी, महलीमुरूप और बड़ाबाम्बो सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। समिति ने शालीमार–कुर्ला मुंबई एक्सप्रेस, यशवंत वीकली एक्सप्रेस और आनंद बिहार–पुरी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव को पुनः शुरू करने की मांग की है। साथ ही पुरी–बरबिल एक्सप्रेस के विस्तार को चक्रधरपुर तक करने का अनुरोध किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा लोकल और मेमू ट्रेनों के समयबद्ध एवं नियमित संचालन पर जोर देते हुए सीकेपी–टाटा मेमू, एनएससीबी–गोमो–सीकेपी, टाटा–बड़बिल, टाटा–बिलासपुर और टाटा–राउरकेला मेमू ट्रेनों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चलाने की मांग रखी गई। टाटा–विशाखापट्टनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस को नियमित करने और चक्रधरपुर–रांची मेमू ट्रेन शुरू करने की भी मांग शामिल है।

Book your slot today : +91 7250214782

ज्ञापन में यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए राजखरसावां स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 तथा बड़ाबाम्बो स्टेशन पर शौचालय की समुचित व्यवस्था, महलीमुरूप स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज व अंडरब्रिज निर्माण और सरायकेला जिला मुख्यालय को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मांग भी की गई है।
रेलवे परामर्शदात्री समिति ने उम्मीद जताई है कि मंडल रेल प्रशासन जनहित को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगा।

नगरपालिका चुनाव–2026: 180 मतदान केंद्रों के लिए 1125 मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

नगरपालिका चुनाव–2026: 180 मतदान केंद्रों के लिए 1125 मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

सरायकेला : नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन के उद्देश्य से शुक्रवार, 06 फरवरी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री नितिश कुमार की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा एवं अपर उपायुक्त सह वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग श्री जयवर्धन कुमार उपस्थित रहे।
यह रेंडमाइजेशन प्रक्रिया जिले के अंतर्गत नगर निगम आदित्यपुर, नगर पंचायत सरायकेला एवं नगर परिषद क्षेत्र के लिए संपन्न कराई गई। निर्वाचन के लिए जिले में कुल 180 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनके संचालन हेतु कुल 1125 मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

रेंडमाइजेशन के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक मतदान दल में P-0 से P-4 श्रेणी के कर्मियों की संख्या समान रहे। इसके तहत प्रत्येक श्रेणी से 225-225 कर्मियों का संतुलित आवंटन किया गया, जिससे मतदान प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र उरांव, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री ऋतुराज प्रियदर्शी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

मेयर प्रत्याशी शकुंतला महाली ने लिया नामांकन वापस, पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जुटीं

मेयर प्रत्याशी शकुंतला महाली ने लिया नामांकन वापस, पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जुटीं

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद की उम्मीदवार एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने सरायकेला स्थित हरिहर लॉज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


प्रेस वार्ता में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, झामुमो नेता एवं सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, विधायक प्रतिनिधि सुधीर महतो, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सूरज हेम्ब्रम सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने कहा कि झामुमो एक अनुशासित और मजबूत संगठन वाली पार्टी है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर ही शकुंतला महाली ने नामांकन किया था। उन्होंने बताया कि पार्टी समर्थित उम्मीदवार डब्बा सोरेन उर्फ भुगलू सोरेन के नामांकन में किसी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर यह कदम उठाया गया था। स्क्रूटनी के बाद दोनों के नामांकन वैध पाए जाने पर शकुंतला महाली ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

Book your slot today : +91 7250214782


वहीं शकुंतला महाली ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर नामांकन वापस ले रही हैं और अब पार्टी समर्थित उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मजबूती से चुनाव अभियान में जुटेंगी।

Book your slot today : +91 7250214782


झामुमो नेता गणेश महाली ने भी कहा कि वे पार्टी समर्थित उम्मीदवार के समर्थन में तन, मन और धन से कार्य करते हुए भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रहेंगे।

नगर निकाय आम निर्वाचन–2026: निगरानी दलों व सेक्टर पदाधिकारियों को दो पालियों में दिया गया प्रशिक्षण

नगर निकाय आम निर्वाचन–2026: निगरानी दलों व सेक्टर पदाधिकारियों को दो पालियों में दिया गया प्रशिक्षण

सराइकेला : नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोषांग द्वारा विभिन्न कोषांगों एवं निगरानी दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज दो पालियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


प्रथम पाली का आयोजन एनआर भवन में किया गया, जिसमें उड़न दस्ता दल (FST), स्थैतिक निगरानी दल (SST) एवं वीडियो सर्विलांस टीम (VST) को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
एफएसटी को चुनाव क्षेत्र में अत्यधिक प्रचार व्यय, रिश्वत के रूप में नकद या वस्तुओं के वितरण, अवैध शराब तथा असामाजिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, की गई कार्रवाई की दैनिक रिपोर्ट निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग, पुलिस अधीक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782


एसएसटी को चेक पोस्टों पर तैनाती, जिले में प्रवेश करने वाले एवं जिले के भीतर संचालित वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने का प्रशिक्षण दिया गया। विशेष रूप से भारी मात्रा में नकद राशि, अवैध हथियार, गोला-बारूद एवं शराब के अवैध परिवहन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। एसएसटी को भी प्रतिदिन की कार्रवाई की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए गए।
वीडियो सर्विलांस टीम को नगरपालिका क्षेत्र में होने वाली संवेदनशील घटनाओं, जनसभाओं, रैलियों एवं जुलूसों की पूरी वीडियोग्राफी करने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि रिकॉर्ड किए गए वीडियो साक्ष्य का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर निर्वाचन व्यय लेखा के सत्यापन में किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782


द्वितीय पाली का आयोजन नगर भवन, सरायकेला सभागार में किया गया, जिसमें सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मतदान से पूर्व एवं मतदान के दिन के दायित्वों, मतदान प्रक्रिया तथा आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कोषांग द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की सुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करना है।

नगर निकाय चुनाव–2026: आदित्यपुर, सरायकेला और कपाली में नामांकन वापसी के बाद स्पष्ट हुई चुनावी तस्वीर

नगर निकाय चुनाव–2026: आदित्यपुर, सरायकेला और कपाली में नामांकन वापसी के बाद स्पष्ट हुई चुनावी तस्वीर

नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 के तहत जिले के तीन नगर निकाय क्षेत्रों में निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नामांकन वापसी के बाद नगर-क्षेत्रवार स्थिति इस प्रकार है –

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


नगर निगम आदित्यपुर (महापौर पद)


महापौर पद के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 3 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अब 9 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष हैं।
नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थी हैं— प्रभासिनी कलुन्दीया, शकुंतला महाली एवं सनातन हांसदा।
चुनाव मैदान में शेष अभ्यर्थियों में बारी सोरेन, बास्को बेसरा, बीनोती हांसदा, भुगलू सोरेन, रविन्द्र बास्के, रमेश बालमुचु, सकला मार्डी, सावित्री लेयांगी एवं संजय सरदार शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782


नगर पंचायत सरायकेला (अध्यक्ष पद)


अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 नामांकन प्राप्त हुए थे। किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। ऐसे में सभी 7 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में बने हुए हैं।
अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी हैं— जलेश कवि, प्रताप आदित्य सिंहदेव, प्रदीप कुमार आचार्य, मनोज कुमार चौधरी, सनंद कुमार आचार्य, सनातन मुंडा एवं सुमित कुमार चौधरी।

Book your slot today : +91 7250214782


नगर परिषद कपाली (अध्यक्ष पद)


नगर परिषद कपाली में अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी नहीं होने के कारण सभी 11 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।
अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों में अफसर इमाम, मो. इरफान, मो. गुलजार अंसारी, गुलाम गौस, तसलीमा खातून, एस. एम. ताजदार आलम, परवेज आलम, संतोष कुमार महतो, मो. सरफराज आलम, सरवर आलम एवं शोभा रानी महतो शामिल हैं।

सरायकेला-खरसावां में महिला फुटबॉल को बढ़ावा, भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में ट्रायल कैंप आयोजित

सरायकेला-खरसावां में महिला फुटबॉल को बढ़ावा, भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में ट्रायल कैंप आयोजित

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सौजन्य से खरसावां महिला फुटबॉल एकेडमी के लिए एक ट्रायल कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 50 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


कैंप का उद्घाटन डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार ने किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रायल कैंप का उद्देश्य जिले की महिला खिलाड़ियों को एक मंच पर लाकर उन्हें संगठित करना है, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले में पहली बार महिला फुटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है, जबकि जिले की छह प्रसिद्ध टीमों के बीच मार्च माह में लीग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

ट्रायल कैंप के सफल आयोजन में खरसावां महिला फुटबॉल क्लब के सचिव पिनाकी रंजन, प्रशिक्षक संजय सुंडी, विजय दिग्गी की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर वीरेन पॉल, कुश मिंज, देवा नायक, सुरेश महतो, दिकू माझी सहित कई लोग उपस्थित थे।

नगरपालिका चुनाव 2026: चाईबासा व चक्रधरपुर के लिए 545 मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन

नगरपालिका चुनाव 2026: चाईबासा व चक्रधरपुर के लिए 545 मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री चंदन कुमार के निर्देश पर जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल संचालन को लेकर प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

तदर्थ उप विकास आयुक्त-सह-वरीय अधिकारी, कार्मिक कोषांग श्री उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए कुल 545 मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन किया गया। इसमें 109 पीठासीन पदाधिकारी एवं 109-109 पी-1, पी-2, पी-3 और पी-4 कर्मी शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बंधन लॉन्ग, स्थापना उपसमाहर्ता श्री कुमार हर्ष, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782