Blog

सरायकेला में ‘समर अभियान’ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला में ‘समर अभियान’ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला : जिले में कुपोषण की दर घटाने के उद्देश्य से जिला समाहरणालय सभागार में ‘समर अभियान’ के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर ने की। प्रशिक्षण सत्र SCoE, RIMS रांची की प्रशिक्षक श्रीमती रीमा कुमारी द्वारा संचालित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गंभीर रूप से कुपोषित (SAM) और मध्यम रूप से कुपोषित (MAM) बच्चों की समय पर पहचान, उपचार और प्रबंधन सुनिश्चित करना और संबंधित विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना था।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने आंगनवाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों में ऐसे मोहल्लों की पहचान करें, जहाँ नए कुपोषित बच्चों की संभावना हो। चिन्हित बच्चों को ‘शिशु शक्ति’ (ATHR) और आवश्यक औषधियाँ उपलब्ध कराते हुए सामुदायिक स्तर पर उचित प्रबंधन और फॉलोअप सुनिश्चित किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

चिकित्सीय जटिलता वाले बच्चों को ‘कुपोषण उपचार केंद्र’ (MTC) में शीघ्र भेजने पर भी जोर दिया गया।
प्रशिक्षण में अभियान के तहत संकलित आंकड़ों को ‘समर कार्यक्रम’ एप्लिकेशन पर सही और समयबद्ध अपलोड करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ कुपोषण उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों का नियमित वजन और ऊँचाई मापन, ग्राम स्तर पर पोषण जागरूकता बैठकें आयोजित करने और अभियान की साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्णय लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) श्रीमती बिभा सिन्हा, महिला पर्यवेक्षिकाएँ श्रीमती सविता सिन्हा, श्रीमती प्रीति कुमारी, श्रीमती पुतुल सिंह, विभागीय कर्मचारी श्री रितेश महापात्रा और SCoE, RIMS के प्रखण्ड समन्वयक श्री सोना सिंह, श्रीमती अर्चना कुमारी एवं श्री नितेश मिश्रा उपस्थित थे।

चक्रधरपुर में आदिवासी संस्कृति पर विशेष फिल्म स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

चक्रधरपुर में आदिवासी संस्कृति पर विशेष फिल्म स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के टिकरचम्पी इलाके में स्थित कोल्हान नितिर तुरतुंग (KNT) अध्ययन केंद्र एवं सगोम लाइब्रेरी में बुधवार को टाटा स्टील के सहयोग से चल रहे “समुदाय के साथ” कार्यक्रम के तहत विशेष फिल्म स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस कार्यक्रम में हो और मुंडा जनजातियों की पुरानी लोक कथाओं पर आधारित फिल्में दिखाई गईं। खास तौर पर एक फिल्म में धरती की उत्पत्ति और मानव जीवन की शुरुआत को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा, ‘रिदम ऑफ अर्थ’ नामक गीत (कुड़ुख, हो, संथाल और मुण्डा भाषाओं में) भी प्रस्तुत किया गया, जो प्रकृति के साथ मानव के संबंध को दर्शाता है।

Book your slot today : +91 7250214782

साथ ही संथाली भाषा में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘पपीता’ और हो साहित्य व संस्कृति पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी स्क्रीन की गई। ये फिल्में आदिवासी समुदाय की परंपराओं, विश्वासों और जीवनशैली को सरल और प्रभावशाली ढंग से दर्शाती हैं।
स्क्रीनिंग के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक फिल्में देखीं, सवाल पूछे और अपनी राय साझा की। कार्यक्रम में उपस्थित कोल्हान नितिर तुरतुंग के अध्यक्ष माझीराम जामुदा ने टाटा स्टील का धन्यवाद किया। महासचिव प्रेम सिंह डांगिल ने कहा कि ऐसी फिल्में समाज में जागरूकता बढ़ाती हैं और संस्कृति के प्रति गर्व की भावना मजबूत करती हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम को रबिन्द्र गिलुवा ने सफलतापूर्वक होस्ट किया। कार्यक्रम में कोल्हान नितिर तुरतुंग के अध्यक्ष, महासचिव, सचिव, सदस्य, टाटा स्टील के प्रतिनिधि, शिक्षक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
इस तरह के कार्यक्रम न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि आदिवासी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में भी मददगार साबित होते हैं।

झारखंड में नगर निकाय चुनाव से शहरी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद

झारखंड में नगर निकाय चुनाव से शहरी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद

रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राज्य के शहरी विकास को नई रफ्तार मिलने की संभावना बढ़ गई है। केंद्र सरकार से 15वें वित्त आयोग की लंबित राशि के रूप में राज्य को लगभग 2,148 करोड़ रुपये मिलने का रास्ता साफ हो गया है। यह राशि पिछले तीन वर्षों से नगर निकायों के गठन न होने के कारण लंबित थी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

नगर विकास एवं आवास विभाग ने केंद्र को पत्र भेजकर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने की औपचारिक जानकारी दी है और राशि जारी करने का अनुरोध किया है। राज्य को प्रतिवर्ष लगभग 728 करोड़ रुपये मिलने हैं, जो अब निकायों के गठन के बाद जारी किए जा सकेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र और आगामी बजट से मिलने वाली राशि के आधार पर शहरों के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि आम नागरिकों को सीधे लाभ मिल सके।
तीन वर्षों से अटकी इस राशि के कारण कई महत्वपूर्ण शहरी परियोजनाएं ठप पड़ी थीं। इसके अलावा, पंचायत चुनावों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों को भी राहत मिली है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 15वें वित्त आयोग की बेसिक ग्रांट की दूसरी किस्त के रूप में राज्य को 275.12 करोड़ रुपये जारी किए जाने की सिफारिश की गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस राशि से सड़क, नाली, वेंडिंग जोन, तालाबों का पुनर्विकास, बस एवं ऑटो स्टैंड, बाजार परिसर, सामुदायिक केंद्र, पार्क, जलापूर्ति व्यवस्था, वर्षा जल संचयन और वायु गुणवत्ता निगरानी जैसी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विकास परियोजनाओं का चयन हाई पावर कमेटी करेगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और शहरों की जरूरत के अनुसार योजनाओं को लागू किया जा सके। वित्त वर्ष 2025-26 में इस मद में 728 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है।

खरसावां में वृहद झारखंड मोर्चा की बैठक, प्रथम वार्षिक अधिवेशन 8 मार्च को आयोजित होगा

खरसावां में वृहद झारखंड मोर्चा की बैठक, प्रथम वार्षिक अधिवेशन 8 मार्च को आयोजित होगा

खरसावां : खरसावां के पथ निरीक्षण भवन में वृहद झारखंड मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 4 मार्च 2026 को प्रस्तावित प्रथम वार्षिक अधिवेशन को होली पर्व के कारण स्थगित कर अब 8 मार्च 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि यह मोर्चा का पहला वार्षिक अधिवेशन होगा और इसमें कोल्हान प्रमंडल समेत झारखंड के अन्य प्रमंडलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही संगठन में सैकड़ों नए सदस्य जोड़ने की योजना है।

Book your slot today : +91 7250214782

केंद्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि राज्य में रोजगार की कमी के कारण युवाओं का पलायन बढ़ रहा है और सरकारी स्कूल व अस्पतालों की स्थिति चिंता का विषय है। केंद्रीय कोषाध्यक्ष अभय सिंह जामुदा ने कहा कि राज्य की शासन व्यवस्था पूंजीपतियों के प्रभाव में है और मूल निवासी अपने ही राज्य में संघर्ष का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने झारखंडियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782


पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष दुर्गा चरण पुरती ने बताया कि 8 मार्च के अधिवेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैं और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसे सफल बनाने में जुट गए हैं।

पश्चिमी सिंहभूम में आवासीय विद्यालयों में कक्षा प्रथम के लिए नामांकन शुरू

पश्चिमी सिंहभूम में आवासीय विद्यालयों में कक्षा प्रथम के लिए नामांकन शुरू

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा प्रथम में नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 1 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक संबंधित विद्यालयों में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

नामांकन चाईबासा, कुंडरुगुटू (बंदगांव), देवो (बंदगांव), थोलकोबाद (कैम्प–मनोहरपुर), छोटानागरा (मनोहरपुर) और ओंड़ा (गोइलकेरा) स्थित आवासीय विद्यालयों में होगा। चयन के लिए 15 मार्च 2026 को मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

आवेदन के साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और बी.पी.एल./आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 20 से 31 मार्च 2026 तक किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए संबंधित विद्यालय या जिला कल्याण कार्यालय, चाईबासा से संपर्क किया जा सकता है।

Book your slot today : +91 7250214782
उड़ीसा के युवक श्याम सुंदर बेहरा जराईकेला में सुरक्षित पाया गया

उड़ीसा के युवक श्याम सुंदर बेहरा जराईकेला में सुरक्षित पाया गया

मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी गांव में उड़ीसा के बालेश्वर जिले का श्याम सुंदर बेहरा उर्फ अज्जू बेहरा भटकते हुए पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे गांव में घूमते देखा और तुरंत सीआरपीएफ कैंप को सूचना दी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सीआरपीएफ के उड़ीसा के जवानों ने उड़िया भाषा में युवक से बातचीत कर उसके घर का पता लगाने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर जराईकेला थाना को सूचित किया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान ने उड़ीसा के बालेश्वर स्थित थाने से संपर्क कर युवक के परिजनों को मामले की जानकारी दी।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके बाद युवक के मामा जराईकेला पहुंचे और श्याम सुंदर को अपने साथ घर ले गए। पुलिस ने परिजनों को युवक के स्वास्थ्य का ध्यान रखने और इलाज कराते रहने की सलाह दी। साथ ही आश्वासन दिया कि युवक को सुरक्षित ट्रेन में भेजा जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस और सीआरपीएफ की तत्परता से युवक अपने परिवार से मिल सका, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।

सन्नी उरांव ने मंत्री दीपक बिरुवा से ली आशीर्वाद, नगर परिषद चुनाव में जीत की कामना

सन्नी उरांव ने मंत्री दीपक बिरुवा से ली आशीर्वाद, नगर परिषद चुनाव में जीत की कामना

चक्रधरपुर : नगर परिषद चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सन्नी उरांव ने मंगलवार को झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस अवसर पर मंत्री बिरुवा ने सन्नी उरांव के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके प्रयास चक्रधरपुर वासियों के हित, विकास और जनकल्याण में सफल होंगे। दोनों ने स्थानीय विकास और नगर परिषद चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

Book your slot today : +91 7250214782
Book your slot today : +91 7250214782
चांडिल में अवैध खनिज परिवहन पर पुलिस ने अभियान चलाया

चांडिल में अवैध खनिज परिवहन पर पुलिस ने अभियान चलाया

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के रांची–टाटा मुख्य मार्ग पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ संयुक्त औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने सघन वाहन जांच की और पत्थर से लदे दो वाहनों को जब्त किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

अधिकारियों ने बताया कि जब्त वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Book your slot today : +91 7250214782
Book your slot today : +91 7250214782
इंटर और बोर्ड परीक्षाओं की तिथि में बदलाव

इंटर और बोर्ड परीक्षाओं की तिथि में बदलाव

रांची : राज्य में 23 फरवरी को होने वाली इंटर परीक्षा अब 24 फरवरी को आयोजित होगी। यह बदलाव नगर निकाय चुनाव को देखते हुए किया गया है, जिसे जैक ने अपने पत्र में बताया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इसके अलावा, कक्षा आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा की तिथियों में भी बदलाव किया गया है। कक्षा आठवीं की परीक्षा अब 2 मार्च को होगी, और प्रवेश पत्र 20 फरवरी से जैक की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षार्थियों के आंतरिक परीक्षा प्राप्तांक 5 से 15 मार्च तक अपलोड किए जाएंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

कक्षा नौवीं की परीक्षा अब 6 और 7 मार्च को दो पाली में होगी। प्रवेश पत्र 24 फरवरी से उपलब्ध होंगे।
कक्षा 11वीं की बोर्ड परीक्षा 25 से 28 फरवरी तक दो पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला में सेफर इंटरनेट दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सरायकेला में सेफर इंटरनेट दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सरायकेला : सरायकेला समाहरणालय सभागार में इंटरनेट दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीसरायकेला में सेफर इंटरनेट दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजितम “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प: आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग” रही।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल विकास कुमार राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी मोबाइल ऐप, लॉटरी या इनाम का लालच, नकली कूरियर सर्विस, ऑनलाइन खरीद–फरोख्त और ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों को ठगते हैं। परिजन की गिरफ्तारी का भय दिखाकर और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए भी धोखाधड़ी की जाती है।

Book your slot today : +91 7250214782


उन्होंने कहा कि साइबर ठगी की घटना के बाद शुरुआती दो से तीन घंटे अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, जिसे “गोल्डन आवर” कहा जाता है। इस दौरान त्वरित कार्रवाई से ठगी की गई राशि को सुरक्षित किया जा सकता है। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप उरांव ने बताया कि साइबर अपराधी डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक, फर्जी निवेश योजनाओं और सोशल मीडिया संदेशों के माध्यम से लोगों को ठगते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है और ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक कभी भी फोन या संदेश के माध्यम से ओटीपी, आधार, पैन या बैंक खाता विवरण नहीं मांगते।

Book your slot today : +91 7250214782

साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन या बैंक से जुड़ी जानकारी साझा न करें। अनजान नंबरों से आने वाले कॉल, वीडियो कॉल, अंतरराष्ट्रीय कॉल से बचें, सार्वजनिक वाई-फाई पर बैंकिंग लेन-देन न करें और अनजान क्यूआर कोड स्कैन न करें।

कार्यशाला के दौरान आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया की सुरक्षा, साइबर थ्रेट्स, ऑनलाइन फ्रॉड, डीपफेक, व्हाट्सएप सुरक्षा और डिजिटल अरेस्ट जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।