खरसावां : खरसावां प्रखंड के शिमला पंचायत अंतर्गत जारका टोला की निवासी बिनीता सामांड की ट्रेन चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर झामुमो कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर खरसावां विधानसभा क्षेत्र विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, प्रखंड अध्यक्ष अरुण जामुदा, उपाध्यक्ष सुकरा महतो, सचिव सनगी हेंब्रम, दशरथ महतो, यशवंत प्रधान, केदार प्रधान, लालन तिवारी, राजेश दालबेहरा, नागेन सोय, प्रवीण ठाकुर सहित कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खरसावां में ट्रेन दुर्घटना में महिला की मौत, झामुमो नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना

