ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद

सरायकेला | सरायकेला पुलिस ने आमदा ओपी क्षेत्र में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.054 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा एक टेम्पो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बजबजिया गांव का एक व्यक्ति ट्रेन के माध्यम से गांजा लेकर आने वाला है। सूचना की सत्यता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने रेलवे लाइन के समीप घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी।

Contact no :- +91 9798542970

रात करीब 1:45 बजे एक व्यक्ति टेम्पो मोटरसाइकिल (संख्या JH-05U-2402) से रेलवे लाइन के पास पहुंचा और पैसेंजर ट्रेन से उतरे एक व्यक्ति से सामान लेने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से 1.054 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश्वर प्रधान (34 वर्ष), पिता दशमीकोरा प्रधान, निवासी बलडुडू कला, पोस्ट गोपीनाथपुर, थाना टोकलो, जिला पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के रूप में हुई है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद गांजा के अलावा एक टेम्पो मोटरसाइकिल तथा ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ किसी पूर्व आपराधिक मामले की जानकारी नहीं मिली है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसके संभावित अन्य कनेक्शनों की भी जांच की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like