चाईबासा : एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, सभी सामान बरामद

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, अंधारी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए सभी सामान भी बरामद कर लिए हैं।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को गण्डकीदा निवासी सरदार आल्डा ने कुमारडुंगी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि विद्यालय परिसर से बजाज कंपनी के 8 दीवार पंखे, 9 से 11 लोहे के बेड (प्लाई सहित) तथा 4 बेड के गद्दे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं।

Contact no :- +91 9798542970

शिकायत के आधार पर कुमारडुंगी थाना कांड संख्या 17/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी राम हेम्ब्रम (38 वर्ष) एवं रासिका हेम्ब्रम (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए सभी सामान बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया है। बरामद सामान में विद्यालय से चोरी हुए पंखे, लोहे के बेड तथा गद्दे शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रासिका हेम्ब्रम का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने मामले के सफल उद्भेदन को अनुसंधान टीम की तत्परता और समन्वित कार्रवाई का परिणाम बताया है।

By maskal.news

You May Also Like