“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम में महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

चाईबासा | महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिले में “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” राज्यव्यापी अभियान (चरण-VII) संचालित किया जा रहा है। यह अभियान जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के माध्यम से ग्राम संगठन, स्वयं सहायता समूह (SHG) एवं संकुल संगठन स्तर पर चलाया जा रहा है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों को लेकर समाज में व्याप्त झिझक, संकोच एवं भ्रांतियों को दूर करते हुए महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके तहत जिले के विभिन्न पंचायतों और गांवों में समुदाय आधारित संस्थाओं की बैठकों के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, व्यक्तिगत साफ-सफाई, एनीमिया की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठकों के दौरान महिलाओं को यह संदेश भी दिया जा रहा है कि स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर चुप्पी या संकोच बनाए रखने के बजाय खुलकर चर्चा करना आवश्यक है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सही एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें अपने परिवार और समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता का सशक्त माध्यम बनाना है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अभियान के संबंध में उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि “स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला होती है। ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ अभियान महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम सामाजिक व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।”
उन्होंने कहा कि JSLPS द्वारा समुदाय आधारित संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह अभियान महिलाओं के बीच स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा करने की संस्कृति विकसित कर रहा है, जिससे वे स्वयं तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य संबंधी बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बन सकें।

By maskal.news

You May Also Like