मंझारी में 18 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

मंझारी | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लमझरी गांव में 18 वर्षीय विवाहिता रांदाय सिंकू ने कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के अधिकांश सदस्य खेत गए हुए थे, जबकि मृतका का पति पेजे बारंगिया काम के सिलसिले में जमशेदपुर जा रहा था। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में मच्छर भगाने की दवा के छिड़काव के लिए पहुंची।

Book your slot today : +91 7250214782

बताया जाता है कि टीम ने घर का दरवाजा खटखटाया और कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मृतका की देवरानी ने भी आवाज लगाई, परंतु कोई जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों को बुलाया गया। दरवाजा खोले जाने पर रांदाय सिंकू का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही मृतका का पति भी रास्ते से वापस लौट आया। मामले की जानकारी मिलने पर मंझारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

By maskal.news

You May Also Like